Rajasthan में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार पूरी तरह सजग और सक्रिय है।
Rajasthan News: राजस्थान में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की सरकार पूरी तरह सजग और सक्रिय है। लोगों की जान बचाने और सड़कों पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भजनलाल सरकार ने व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान (Road Safety Campaign) की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत सीएम भजनलाल शर्मा ने स्वयं सड़क सुरक्षा पोस्टर का विमोचन किया और उपस्थित जनसमुदाय को यातायात नियमों की पालना करने की शपथ दिलाई। सीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि सड़क पर यातायात नियमों का पालन ही जीवन की सबसे बड़ी गारंटी है।

आपको बता दें कि देशभर में हर साल औसतन डेढ़ लाख से अधिक लोगों की जान सड़क हादसों में चली जाती है, जबकि राजस्थान में यह आंकड़ा करीब दस हजार से अधिक मौतों का है। राज्य में हर 100 सड़क दुर्घटनाओं में 48 लोगों की मौत होती है, जो राष्ट्रीय औसत 36 से काफी अधिक है। पिछले पांच वर्षों में प्रदेश में 54 हजार से ज्यादा लोग सड़क हादसों का शिकार हो चुके हैं। राजधानी जयपुर सहित पांच शहरों में मौतों का आंकड़ा 500 से ऊपर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में हर घंटे औसतन 55 सड़क हादसे होते हैं, जिनमें 20 लोगों की जान जाती है। इन आंकड़ों से चिंतित सीएम भजनलाल शर्मा ने दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan सरकार के संकल्प से कृषि सेक्टर ने पकड़ी तेज़ रफ्तार, निवेश और रोजगार में बढ़ोतरी

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान और जागरूकता अभियान
सड़क हादसों की बढ़ती संख्या से गंभीर सीएम भजनलाल शर्मा दुर्घटनाओं में कमी लाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा संदेश लिखे गुब्बारे हवा में उड़ाए गए, दिव्यांगजनों को हेलमेट वितरित किए गए और वाहनों पर सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टिव टेप लगाने की पहल खुद सीएम ने की। साथ ही, सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर सड़क सुरक्षा सारथी रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
ओवरस्पीड, नशे और ब्लैक स्पॉट पर प्रभावी कार्रवाई
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) खुद हमेशा सीट बेल्ट लगाकर यात्रा करते हैं और यही संदेश उन्होंने जनता को दिया। यातायात मंत्री एवं डिप्टी सीएम दीया कुमारी प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि सरकार सड़क हादसों में कमी लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ओवरस्पीड पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई हो रही है और नशे में ड्राइविंग करने वालों पर कठोर दंड दिया जा रहा है। ब्लैक स्पॉट्स को चिह्नित कर उन्हें ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान बनेगा देश का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी हब
सफलता के लिए जनता का सहयोग जरूरी
भजनलाल सरकार की यह मुहिम बेहद सराहनीय और नेक है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे ये प्रयास सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में अवश्य सफल होंगे, बशर्ते आम जनता भी इस अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा बने। सड़क को खेल का मैदान समझने वालों पर अंकुश लगे, यातायात पुलिस ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाए और हर नागरिक अपनी जान की कीमत समझे। सरकार और जनता के कंधे से कंधा मिलाकर चलने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना असंभव नहीं है। सीएम भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान की सड़कें जल्द ही अधिक सुरक्षित हो जाएंगी।
