Supertech इकोविलेज-1 में हड़कंप क्यों मचा है?

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Greater Noida West: बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1(Supertech Ecovillage-1) से आ रही है। जहां कल यानी 31 जनवरी को फूड स्टॉल में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया था। हालांकि इसमें जान-मान का कोई नुक़सान तो नहीं पहुंचा लेकिन ईकोमार्ट में मौजूद अवैध फूड कोर्ट पर सवाल जरूर उठने लगा। मामला पुलिस और प्राधिकरण तक पहुंचा। नतीजा ये कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम अवैध स्टाल को हटाने के लिए पहुंची। अवैध स्टाल हटाने के लिए कर्मचारी बुलडोजर लेकर मार्किट पहुंचे। सुपरटेक के खिलाफ इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।