Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए अच्छी खबर, जरूर पढ़िए
Greater Noida: अगर आप भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में रहते हैं और आपके आस पास की सड़कें खराब है तो यह खबर खास आपके लिए है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने शहर की सड़कों की मरम्मत कराने का काम शुरू कर दिया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने इसकी शुरूआत रूपवास बाइपास से की है। इसके साथ ही सूरजपुर घंटाघर चौक (Surajpur Ghantaghar Chowk) से कुलेसरा तक की सड़क को भी फिर से दुरुस्त किए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे आने जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी। इन मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव काफी ज्यादा रहता है। बताया जा रहा है कि प्राधिकरण (Authority) के इस कदम से ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के लगभग 20 लाख लोगों को राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida से दिल्ली सिर्फ 30 मिनट में..वो भी बिना कार..बिना मेट्रो!

5 सालों से खराब थी सड़क
बता दें कि दादरी- सूरजपुर- छलेरा (DSC) मार्ग पर दादरी रेलवे ओवरब्रिज (R.O.B.) के पास से जीटी रोड को कनेक्ट करने वाले रूपवास बाइपास सड़क की मरम्मत का काम काफी समय से इंतजार के बाद शुरू हो गया है। अब तक एक किलोमीटर से ज्यादा सड़क रिपेयर हो गई है। दरअसल दादरी रेलवे ओवरब्रिज (तिलपता कंटेनर डिपो के पास) से जीटी रोड (GT Road) को कनेक्ट करने वाले रूपवास बाइपास (Roopwas Bypass) की सड़क पिछले लगभग 5 सालों से खस्ताहाल पड़ी थी। कई बार शिकायत करने के बाद अथॉरिटी की टीम ने इन सड़कों का सर्वे किया था। जिसके बाद अब जाकर सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सड़कों पर हो गए थे गहरे गड्ढे
लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई इस सड़क पर जगह-जगह पर गड्ढे होने के कारण से इधर से होकर जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बीच में रूपवास गांव के पास गोलचक्कर के पास की सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। उससे आगे जीटी रोड के पास भी गहरे गड्ढे हुए हैं। डिवाइडर और फुटपाथ कई जगह से टूट गए हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए अब ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने इस सड़क की मरम्मत का जिम्मा उठाया है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर सड़कों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा।
ये भी पढे़ंः Greater Noida West: 13 साल बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए गुड न्यूज़
सड़क की मरम्मत पर खर्च होने हैं 6 करोड़
प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने जानकारी दी कि सीईओ के निर्देश पर सड़क को दुरुस्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 2.5 किलोमीटर लंबी और 20 मीटर चौड़ी इस सड़क की मरम्मत पर 6 करोड़ रुपए खर्च होंगे। तिलपता के पास कंटेनर डिपो से गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ समेत तमाम शहरों में लोग इसी बाइपास से होकर जीटी रोड पर जाते हैं, इसके कारण यहां वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है।
रात-दिन हो रहा है काम
महाप्रबंधक के अनुसार अथॉरिटी क्षेत्र में स्थित उन सभी सड़कों की मरम्मत की जाएगी,जिन पर गड्ढे हो गए हैं। सूरजपुर घंटाघर चौक से कुलेसरा तक की सड़क को भी ठीक किया जा रहा है। रात-दिन काम किया जा रहा है। जल्द से जल्द काम को पूरा कर लिया जाएगा। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत होने के बाद इस रूट पर भी वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
