Greater Noida में प्रशासन ने भूमाफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में प्रशासन ने भूमाफिया (Land Mafia) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति (Illegal Property) पर बुलडोजर चला दिया है। प्रशासन (Administration) द्वारा यह कदम उठाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने भूमाफिया के कब्जे से करीब 100 करोड़ रुपये की जमीन (Land) को कब्जा मुक्त करवा लिया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Noida ग्रेटर नोएडा..पेरेंट्स ये ज़रूरी ख़बर पढ़ लें

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि यह घटना ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र के सिकंद्रापुर (Sikandrapur) गांव की है, जहां एक अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। जिला प्रशासन की टीम ने इस कॉलोनी को नष्ट करने और अवैध कब्जे से जमीन को मुक्त कराने के लिए कार्रवाई की।
भूमाफिया से कब्जा मुक्त कराई गई ज़मीन
एडीएम न्यायिक भैर पाल सिंह (Bhair Pal Singh) की अगुवाई में पुलिस प्रशासन की एक टीम सिकंद्रापुर गांव पहुंची। यहां भूमाफिया द्वारा 100 करोड़ रुपये की मूल्यवान जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। प्रशासन ने इस जमीन को कब्जा मुक्त करवा लिया है।
प्रशासन को मिली थीं लगातार शिकायतें
एडीएम न्यायिक ने बताया कि सिकंद्रापुर (Sikandrapur) गांव की यह जमीन डूब क्षेत्र में स्थित थी। प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद लेखपाल ने जांच की। जांच में यह पाया गया कि यह जमीन राज्य सरकार की सीलिंग भूमि थी, जहां भूमाफिया ने अवैध तरीके से फार्म हाउस बनाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था।

प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ा
इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम को स्थानीय लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। बावजूद इसके, प्रशासन ने अपनी टीम के साथ छह जेसीबी मशीनों का उपयोग करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया।
ये भी पढ़ेः Noida: Jaypee के फ्लैट खरीदारों की मुसीबत क्यों बढ़ी?
अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी
एडीएम न्यायिक ने कहा कि डूब क्षेत्र में कोई भी निर्माण नहीं किया जा सकता, और ऐसे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी चारूल यादव, तहसीलदार अजय कुमार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
