Greater Noida West

Greater Noida West: पंचशील हाइनिश सोसायटी में चुनाव की मांग तेज

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: पंचशील हाईनिश सोसायटी के दो एओए सदस्य, अनुज कुमार और रक्त मणि पाण्डेय ने आज सोसायटी की एओए अध्यक्षा महोदया को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने निवासियों के हस्ताक्षरों के साथ सत्र 2025-26 के चुनावी प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने की मांग की। निवासियों ने चुनाव तिथि घोषित करने और चुनाव समिति के गठन के लिए एक जीबीएम (सामान्य बैठक) आयोजित करने की अपील की है।
ये भी पढ़ेः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी से चौंकाने वाली खबर
एओए सदस्य अनुज कुमार ने बताया कि इससे पूर्व 5 जून 2024 को डिप्टी रजिस्ट्रार महोदय द्वारा एओए- अध्यक्षा और सचिव को निर्देशित किया गया था कि वे सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट-1860 के तहत विधिक रूप से कार्य करें और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करें।

इस संदर्भ में, पंचशील हाईनिश के निवासियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार, सोसायटी से भी अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करें। निवासियों का मानना है कि समयबद्ध चुनाव से सोसायटी में लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त किया जा सकेगा और सभी निवासियों को उनके अधिकारों का उचित लाभ मिल सकेगा।

ये भी पढ़ेः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों के लिए राहत की खबर

सोसायटी के निवासियों ने आशा जताई है कि डिप्टी रजिस्ट्रार, सोसायटी उनकी मांगों पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाएंगे।