Noida

Noida ग्रेटर नोएडा..पेरेंट्स ये ज़रूरी ख़बर पढ़ लें

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida ग्रेटर नोएडा के पेरेंट्स यह खबर जरूर पढ़ें

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भयंकर ठंड पड़ रही है। गलन से लोगों का हाल बेहाल है। बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के डीएम मनीष वर्मा (DM Manish Verma) ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल अगले निर्देश तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि अगर कोई भी स्कूल इन निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट खरीदने वाले ये खबर पढ़ लीजिए

ठंड और घने कोहरे के कारण स्कूल हुआ बंद

डीएम मनीष कुमार मिश्र (DM Manish Kumar Mishra) ने स्कूलों में अवकाश घोषित (School Closes) करने के विषय में निर्देश जारी किए हैं। बीएसए के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है। साथ ही सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में सुबह स्कूल आने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह निर्देश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और आईबी आदि बोर्ड के तहत संचालित स्कूलों पर लागू है।

ये भी पढ़ेंः Noida: वर्किंग वीमेन के लिए नोएडा में यहां बनेगा हाईटेक हॉस्टल

…तो ही सख्त कार्रवाई

आपको बता दें कि जिलाधिकारी का सख्त आदेश है कि अगर कोई निर्देशों की अनदेखी कर छुट्टी के दिन स्कूल खोलकर कक्षाएं संचालित करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी कहा गया है कि जिलाधिकारी के अगले निर्देश तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।