जल्द एक्शन की मांग, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के कई सोसायटियों (Many Societies) में पिछले कुछ समय से निवासियों को गंदे और बदबूदार पानी (Smelly Water) की सप्लाई की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। शुरुआत में लोगों ने इसे पाइपलाइन लीकेज (Pipeline Leakage) या बारिश के पानी के मिलने की सामान्य समस्या माना, लेकिन अब यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?
दूषित पानी से स्वास्थ्य पर खतरा
यह मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू-2 (Sector Mu-2) का है। निवासियों का कहना है कि गंदे पानी के सेवन से कई लोग पेट दर्द, उल्टी-दस्त और अन्य संक्रमणों का शिकार हो रहे हैं। नलों से निकलने वाले पानी में साफ दिखने वाली गंदगी और बदबू ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि लोग अब पीने के लिए बोतलबंद पानी या बाहर से पानी मंगवाने को मजबूर हैं। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आरडब्ल्यूए ने की प्राधिकरण से शिकायत
सेक्टर म्यू-2 के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के महासचिव दीपक ठाकुर ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ तक बात पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण ने जल्द ही पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए एक टीम भेजने का आश्वासन दिया है। दीपक ठाकुर ने कहा कि यह केवल तकनीकी समस्या नहीं, बल्कि एक बड़ा स्वास्थ्य संकट है, जो लोगों की सेहत और दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: सुपरटेक इकोविलेज-1 के सामने नाले में गिरी गाड़ी, ड्राइवर हॉस्पिटल में एडमिट
कई सेक्टरों में बढ़ रही समस्या
गंदे पानी (Dirty Water) की समस्या केवल सेक्टर म्यू-2 तक सीमित नहीं है। ग्रेटर नोएडा के बीटा, अल्फा और अन्य कई सेक्टरों में भी यह दिक्कत लगातार बढ़ रही है। निवासियों ने कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से इसकी शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। लोग मांग कर रहे हैं कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, जिससे उनकी सेहत और जीवन पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को रोका जा सके।
