Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1(Supertech Ecovillage-1) से बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां सुबह 6 बजे के करीब एक टाटा 407 गेट नंबर 2 के सामने खुले नाले में गिर गई।
ये भी पढ़ें: क्या आप भी ज्योतिष पर भरोसा करते हैं, अगर ऐसा है तो वीडियो जरूर देखें

मिली जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार टैक्सी रॉन्ग साइड से आ रही थी जिसे बचाने के चक्कर में टाटा 407 के ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा और वो गाड़ी समेत नाले में जा गिरा। सुपरटेक के गेट नंबर-2 पर मौजूद गार्ड तत्काल मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे ड्राइवर को किसी तरह बाहर निकाला। ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी है और उसका एक हाथ भी टूट गया है।

हालांकि उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। फिलहाल ड्राइवर की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। नाले में फंसी गाड़ी को क्रेन से निकालने का काम चल रहा है। सुपरटेक गेट नंबर-2 पर मौजूद गार्ड और दूसरे लोगों की तत्परता से ड्राइवर की जान बचाई जा सकी।
