Ghaziabad

Ghaziabad: गाजियाबाद की इस सोसायटी में सस्ते में मिल रहे हैं 2BHK सरकारी फ्लैट, ये रही क़ीमत

Trending गाज़ियाबाद
Spread the love

Ghaziabad: गाजियाबाद में अपने घर का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में घर खरीदने (Buy a House) की योजना बना रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने सिद्धार्थ विहार योजना के अंतर्गत कम कीमत वाले एलआईजी (LIG) फ्लैट्स की बिक्री शुरू की है। यह योजना ‘विशेष पंजीकरण योजना 3.0 विस्तार’ के तहत चलाई जा रही है, जिसमें फ्लैट्स (Flats) का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष से मौत को टाला जा सकता है?

Pic Social Media

लोकेशन और कीमत

आपको बता दें कि यह हाउसिंग स्कीम गाजियाबाद के ब्रह्मपुत्र एन्क्लेव, सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में स्थित है, जो एक विकसित और सुविधाजनक लोकेशन मानी जाती है। योजना के तहत कुल 314 एलआईजी फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनका क्षेत्रफल लगभग 47.73 वर्ग मीटर है। इन फ्लैट्स की कीमत 29.82 लाख से 36.39 लाख रुपये तक रखी गई है, जो मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बजट फ्रेंडली विकल्प हो सकता है।

यह योजना रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) के अंतर्गत पंजीकृत है और इसका पंजीकरण नंबर UPRERAPRJ7938 है, जिससे यह योजना पूरी तरह से भरोसेमंद बनती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले फ्लैट की कुल कीमत का 5 प्रतिशत पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। यह भुगतान आप RTGS, NEFT या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से परिषद द्वारा निर्धारित बैंकों में कर सकते हैं।

पंजीकरण शुल्क जमा करने के बाद, परिषद द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यदि आप सभी मानदंडों को पूरा करते हैं, तो फ्लैट का अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया जाएगा। क्योंकि योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित हो रही है, इसलिए जल्दी आवेदन करना फायदेमंद रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से गुरुग्राम तक दौड़ेगी मेट्रो, यहां बनेंगे स्टेशन

सरकारी कर्मचारियों के लिए खास सुविधा

इस योजना की एक खास बात यह है कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी केवल 50 प्रतिशत राशि का भुगतान करके तत्काल फ्लैट का कब्जा प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा उन्हें अन्य सामान्य आवेदकों की तुलना में अतिरिक्त लाभ देती है।

जल्द भुगतान पर विशेष छूट

अगर कोई आवेदक पंजीकरण के 60 दिनों के भीतर फ्लैट की पूरी कीमत चुका देता है, तो उसे कुल राशि पर 5% की छूट दी जाएगी। यह छूट केवल एकमुश्त भुगतान करने वाले आवेदकों के लिए ही मान्य होगी और इसे किसी अन्य योजना या छूट के साथ नहीं जोड़ा जा सकता।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: सुपरटेक इकोविलेज-1 का बच्चा गायब, जन्माष्टमी वाले दिन आखिर हुआ क्या था?

क्या है पात्रता, नियम और शर्तें?

  • आवेदन करने के लिए व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए इच्छुक लोग www.upavp.in पर जाकर ‘Online Registration For Plots/Houses/Flats’ लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
  • विशेष परिस्थितियों में निर्णय लेने का पूरा अधिकार आवास अधिकारी के पास होगा और उनका फैसला अंतिम माना जाएगा।
  • सरकार या परिषद द्वारा समय-समय पर किए गए नियमों में बदलाव इस योजना पर स्वतः लागू होंगे।
  • यदि कोई अन्य समस्या उत्पन्न होती है, तो परिषद के 2016 के नियम लागू होंगे।