Greater Noida

Greater Noida: परी चौक को जाम से मिलेगी राहत, बनने जा रहा ये…!

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर पैदल यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के परी चौक (Pari Chowk) पर पैदल यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। यहां लंबे समय से मांग की जा रही फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने एफओबी का प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इसके बनने के बाद लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी।

Pic Social Media

आपको बता दें कि परी चौक (Pari Chowk) पर हमेशा भारी ट्रैफिक रहता है। नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे से आने-जाने वाली अधिकांश बसें यहां रुकती हैं, जिससे ट्रैफिक का दबाव और बढ़ जाता है। ऐसे में पैदल यात्रियों को सड़क पार करना किसी चुनौती से कम नहीं है। खासतौर पर तुगलपुर गांव के लोगों को पास स्थित झाडे वाले मंदिर जाने के लिए एक्सप्रेसवे पार करना पड़ता है, जहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

मेट्रो स्टेशन के पास बनेगा एफओबी

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम (Rajesh Kumar Nim) के मुताबिक, यह फुट ओवर ब्रिज परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास, तुगलपुर गांव की तरफ बनाया जाएगा। इसके जरिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की नोएडा और ग्रेटर नोएडा लेन को सुरक्षित रूप से पैदल पार किया जा सकेगा। इस परियोजना पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ेंः HDFC Bank: HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें, 7 घंटे बंद रहेगी बैंक की सर्विस

प्रस्ताव को मिलते ही मंजूरी, शुरू होगा निर्माण

जैसे ही एफओबी (FOB) के प्रस्ताव को सैद्धांतिक और प्रशासनिक मंजूरी मिलती है, प्राधिकरण टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगा और निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा में बन रहे हैं कई एफओबी

प्राधिकरण द्वारा ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुल आठ से अधिक एफओबी बनाए जाने की योजना है। इनमें से तीन का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि सूरजपुर-कासना मार्ग पर जिला न्यायालय, जगत फार्म मार्केट और सेक्टर अल्फा-1 के सामने निर्माण कार्य प्रगति पर है।

जाम की समस्या से भी मिलेगी राहत

परी चौक (Pari Chowk) पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए इसके पुनः डिज़ाइन की जरूरत महसूस की जा रही है। लेकिन इसका विस्तार जमीन की कमी के कारण बाधित हो रहा है, लेकिन प्राधिकरण समाधान की दिशा में नए प्रयास कर रहा है।

ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा वालों के लिए अच्छी खबर, जानिए कब से खुल रहा है भंगेल एलिवेटेड रोड?

सब-वे का भी हो रहा है प्लानिंग

एफओबी (FOB) के साथ-साथ सब-वे के निर्माण पर भी विचार किया जा रहा है। दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर सब-वे बनाने की मांग की गई है। इस परियोजना के लिए आईआईटी दिल्ली से तकनीकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद प्रस्ताव तैयार कर उसे मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने पर निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।