HDFC Bank: अगर आपका खाता एचडीएफसी बैंक में है तो यह जानकारी आपके लिए अहम है।
HDFC Bank: अगर आपका खाता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में है तो यह जानकारी आपके लिए अहम है। बैंक ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि कुछ चुनिंदा बैंकिंग सेवाएं (Banking Services) अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। यह कदम सिस्टम अपग्रेड और ग्राहकों के बैंकिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए उठाया जा रहा है। इस दौरान कुछ डिजिटल सेवाओं में रुकावट रहेगी, लेकिन कुछ अन्य सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। पढ़िए पूरी खबर…

कब और कितनी देर रहेगी बंद?
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 22 अगस्त की रात 11 बजे से 23 अगस्त की सुबह 6 बजे तक यानी कुल 7 घंटे तक सेवाओं पर असर रहेगा। इस दौरान ग्राहकों को कुछ खास सुविधाओं का उपयोग नहीं मिल पाएगा।
ये भी पढ़ेंः Zepto: 10 मिनट में आपको प्लॉट दिला देगा Zepto, यकीन नहीं तो खबर पढ़िए
कौन-कौन सी सर्विस बंद रहेंगी?
इस अवधि में फोन बैंकिंग (IVR), ईमेल सपोर्ट, सोशल मीडिया हेल्प, व्हाट्सएप चैट बैंकिंग और एसएमएस बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। लेकिन, कार्ड खोने या खाते से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने के लिए बैंक का टोल-फ्री नंबर हमेशा की तरह काम करता रहेगा।
कौन-कौन सी सर्विस मिलती रहेगी?
टेक्निकल मेंटेनेंस के दौरान भी कुछ सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक फोन बैंकिंग एजेंट से बात कर पाएंगे। इसके अलावा नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, पेजैप (PayZapp) और माईकार्ड्स (MyCards) ऐप की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।
200 से ज्यादा सेवाओं का फायदा
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के ग्राहक नेट बैंकिंग के जरिए कहीं से भी 200 से ज्यादा सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, यह सुविधा सभी अकाउंट होल्डर को स्वतः मिलती है और इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता।
ये भी पढ़ेंः ChatGPT: चैट जीपीटी का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी और जरूरी खबर
ऐसे करें नेट बैंकिंग एक्टिवेट
- सबसे पहले कस्टमर आईडी दर्ज करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कन्फर्म करें।
- मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
- डेबिट कार्ड से जुड़ी जानकारी भरें।
- नया IPIN सेट करें।
- इसके बाद IPIN का इस्तेमाल करके नेट बैंकिंग में लॉग इन करें।
