Noida से Gurugram नहीं मिलेगा जाम, होने जा रहा है यह काम
Gurugram News: नोएडा (Noida) से गुरुग्राम जाने वाले लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा (Noida) से गुरुग्राम के सफर को जाम मुक्त बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए गुरुग्राम में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए मिलेनियम सिटी (Millennium City) के चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर लाउडस्पीकर लगाने की तैयारी है। इससे ट्रैफिक कंट्रोल रूम में बैठे पुलिस कर्मचारी, ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) को जरूरी दिशा निर्देश दे सकते हैं। इसके साथ ही अगर ट्रैफिक सिग्नल से आगे की सड़कों पर ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) लग रहा है तो उसे देखते हुए वाहन चालकों को इसके जरिए से ट्रैफिक जाम होने की सूचना देकर ट्रैफिक (Traffic) को डायवर्ट करने में अहम भूमिका ये लाउडस्पीकार निभा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Noida Traffic: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहने वाले अच्छी खबर पढ़ लें

डीसीपी ट्रैफिक (DCP Traffic) ने इस सिलसिले में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को खत लिखकर आग्रह किया है कि इस प्रणाली को सीसीटीवी कैमरों पर लगाया जाए, जिससे ट्रैफिक कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। वर्तमान समय में जीएमडीए की स्मार्ट सिटी शाखा ने 218 चौक चौराहों पर 1200 सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। इन सीसीटीवी कैमरों की सहायता से जीएमडीए के सेक्टर-44 स्थित ऑफिस में निर्मित ट्रैफिक कंट्रोल रूम की ओर से ट्रैफिक की निगरानी रखी जा रही है। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सालाना 6 से 7 करोड़ रुपये के चालान इन सीसीटीवी कैमरों की सहायता से किए जा रहे हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
दूसरे चरण में लगेंगे 2700 से अधिक सीसीटीवी कैमरे
जीएमडीए ने दूसरे चरण में 258 चौक-चौराहों पर 2722 सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए टेंडर का आवंटन कर दिया गया है। अगले साल में कैमरे लगा दिए जाएंगे। तीसरे चरण में 1600 चौक-चौराहों पर 10 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है, जिसके तहत डीपीआर बनाई जा रही है। इन्हें लगाने में अनुमानित लागत लगभग 422 करोड़ रुपये आएगी। तीनों चरण पूरा होने के बाद आधे से ज्यादा गुरुग्राम की सड़कों पर सीसीटीवी की निगरानी होगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: सुपरटेक EV1-अरिहंत आर्डेन के लोग परेशान क्यों हैं?
ट्रैफिक प्रणाली में आएगा सुधार
डीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र विज ने 218 चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम (पीएएस) को लगाने के बारे में जीएमडीए अधिकारियों से निवेदन किया गया है। इसके लगने के बाद ट्रैफिक प्रणाली में सुधार आएगा। इस मामले में जीएमडीए के मुख्य अभियंता अरुण धनखड़ ने कहा कि आईआरसी गाइडलांइस के मुताबिक सड़कों पर ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर किया जाएगा।
