Tatkal Ticket: अब तत्काल टिकट बुकिंग होगी आसान
Tatkal Ticket: भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। टिकट बुकिंग (Ticket Booking) में धांधली की शिकायतों के बाद रेलवे बोर्ड ने तकनीकी उपायों को मजबूत करते हुए कई फर्जी आईडी और बोट्स को बंद किया है। रेलवे बोर्ड (Railway Board) के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने इस संबंध में जानकारी दी है। पढ़िए पूरी खबर…

उन्होंने कहा कि समय-समय पर यह शिकायतें मिलती रही हैं कि कुछ लोग वेबसाइट पर फर्जी आईडी बनाकर टिकट बुकिंग में गड़बड़ी कर रहे हैं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने बोट डिटेक्शन टूल्स की मदद से ऐसे अकाउंट्स की पहचान की और उन्हें बंद कर दिया है। अब तक कई फर्जी अकाउंट्स को क्लोज किया जा चुका है।
ये भी पढ़ेंः Train Ticket: RAC में सफर करने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा
एक मिनट में टिकट बुकिंग की क्षमता में बढ़ोतरी
भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को अधिक सक्षम बनाने के लिए एक मिनट में बुकिंग की क्षमता को बढ़ाया है। टिकट बुकिंग को आधार से वेरीफाई करने की व्यवस्था भी शुरू की गई है, ताकि सिर्फ वास्तविक यात्रियों को ही टिकट जारी हो सके।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कुछ गैर-अधिकृत एजेंट रेलवे की टिकट बुकिंग के लिए अनाधिकृत सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहे थे। इस पर रोक लगाने के लिए तकनीकी उपाय किए गए हैं और अब सभी खातों को वेरीफिकेशन की प्रक्रिया से गुजारा जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः IRCTC: IRCTC का जादू, आवाज़ से बुक होगी टिकट
प्रत्येक दिन 13 लाख यात्री बुक कर रहे हैं ई-टिकट
रेलवे अब प्रतिदिन 16 लाख कन्फर्म टिकट (Confirmed Ticket) जारी करने की क्षमता रखता है। फिलहाल ई-टिकटिंग के माध्यम से रोज़ाना लगभग 13 लाख यात्री अपने टिकट बुक कर रहे हैं। रेलवे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि टिकट केवल असली यात्रियों को ही जारी हों और सिस्टम में किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो।
