Greater Noida में खुलने जा रही है विदेशी यूनिवर्सिटी, युवाओं का विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने का सपना होगा साकार
Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के पेरैंट्स के लिए गुड न्यूज सामने आ रही है। आपको बता दें कि अब बच्चों की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं भेजना पड़ेगा। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में ही विदेशी यूनिवर्सिटी खुलने जा रही है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड मीटिंग (Board Meeting) में शनिवार को वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी (Western Sydney University) खोलने पर सहमति बन गई है। इसके बनने से स्थानीय युवाओं का विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने का सपना साकार हो सकेगा। वहीं, बोर्ड मीटिंग में दादरी के पास कार्गो टर्मिनल (Cargo Terminal) विकसित करने की योजना पर भी मुहर लग गई है। जिससे 15 हजार लोगों को यहीं पर रोजगार भी मिल सकेगा।
ये भी पढे़ंः Greater Noida West: निराला ग्रीन शायर की हैरान करने वाली तस्वीर

कॉमर्शियल कोर्ट पर भी लगी मुहर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के सीईओ एनजी रवि कुमार के अनुसार कार्यालय के टॉवर टू में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का ऑफिस खुलेगा। इसके साथ ही एक कॉमर्शियल कोर्ट (Commercial Court) और वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी खोलने पर भी सहमति बन गई है। प्राधिकरण बोर्ड ने इन संस्थाओं को किराए पर जगह उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।
15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
ग्रेनो प्राधिकरण बोर्ड ने दादरी के आईसीडी के पास गति शक्ति कार्गो टर्मिनल परियोजना को मास्टर प्लान 2041 में शामिल करने पर बोर्ड ने मुहर लगा दी है। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के अंतर्गत लगग 260 एकड़ भूमि पर कार्गो टर्मिनल तैयार किया जाएगा। यह भूमि पाली व मकौड़ा गांव के पास स्थित है। इससे करीब 15 हजार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
एनसीआर का बनेगा मुख्य लॉजिस्टिक हब
प्राधिकरण के सीईओ के मुताबिक कार्गो टर्मिनल (Cargo Terminal) बनने से यह क्षेत्र एनसीआर रीजन का मुख्य लॉजिस्टिक हब बन जाएगा। इससे एक्सप्रेसवे और डीएफसी कॉरिडोर से माल भाड़े के आवागमन की सुविधा मिलेगी। बोर्ड के इस फैसले को अब शासन के पास भेजा जाएगा। वहां से अप्रूवल के बाद इस पर अमल किया जाएगा।
ये भी पढे़ंः Vacancy: दिल्ली में 9 हज़ार टीचर्स की होगी भर्ती..ये रही डिटेल
ग्रेटर नोएडा में बनेगा महिला छात्रावास
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में कामकाजी महिलाओं के लिए 3 श्रमजीवी महिला छात्रावास भी बनाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने इसको लेकर मंजूरी प्रदान कर दी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इकोटेक टू उद्योग विहार में दो प्लॉट (क्षेत्रफल-4503 और 4650 वर्ग मीटर) और इकोटेक वन एक्सटेंशन में एक प्लॉट (क्षेत्रफल-11811 वर्ग मीटर) को एक-एक रुपये सालाना की लीज पर देने का निर्णय लिया है। इससे रोजगार की तलाश में ग्रेटर नोएडा आने वाली महिलाओं को बड़ी सहूलियत हो जाएगी।
सीआरपीएफ के जवानों को ग्रेनो में मिलेगा आवास
नोएडा में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट में तैनात होने वाले सीआरपीएफ के जवानों के आवास की सुविधा भी मिलेगी। सीआरपीएफ के जवानों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से निर्मित खाली फ्लैटों को किराए पर दिए जाएंगे। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही कुछ फ्लैट सरकारी महकमों को भी आवास के परपज से आवंटित किए जाएंगे।
फायर उपकरणों से लैस होगा अग्निशमन विभाग
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने फायर उपकरण खरीदकर अग्निशमन विभाग को दिए जाने की अनुमति भी प्रदान कर दी है। उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ की ओर से 16 जनवरी 2025 को जारी पत्र के आधार पर यह फैसला लिया गया है। अग्निशमन विभाग ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए फायर उपकरणों की मांग की है। इन उपकरणों को खरीदने पर 29.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
