Noida Airport

Noida Airport: जेवर एयरपोर्ट के पास इन चीज़ों पर बैन, पढ़िये पुलिस की एडवाइजरी

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida Airport: जेवर एयरपोर्ट के पास के इन चीजों पर पुलिस ने लगाई पाबंदी

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बन रहे इंटरनेशल एयरपोर्ट से बहुत ही जल्द फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के आसपास कुछ चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इस विषय में एक एडवाइजरी (Advisory) जारी की है। एडवाइजरी में बताया गया है कि निर्देश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति, संस्था या समूह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसायटी में IT इंजीनियर से मारपीट, पत्नी भी घायल

गौतमबुद्ध नगर पुलिस (Gautam Buddha Nagar Police) ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी किया है। एडवाइजरी में बताया गया है कि जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन और मानव रहित एयर व्हीकल (यूएवी) उड़ाना दंडनीय अपराध है। इसमें कहा गया है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा और हवाई क्षेत्र की निगरानी को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंध लागू किया गया है।

नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) के अपर पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार मिश्रा के मुताबिक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन या किसी भी प्रकार के मानव रहित एयर व्हीकल (यूएवी) उड़ाने पर पूरी तरह से रोक है। यह प्रतिबंध एयरपोर्ट की सुरक्षा और हवाई क्षेत्र की निगरानी को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश के मुताबिक नोएडा एयरपोर्ट को 8 अक्टूबर 2024 को रेड जोन (ड्रोन उड़ान निषिद्ध क्षेत्र) घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इस फेमस ढाबे की चटनी में मिला कॉकरोच, होगा एक्शन

अपर पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि इस क्षेत्र में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाना भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अधिनियम, 1934 और यूएवी संचालन के नियमों के तहत दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि इस निर्देश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति, संस्था या समूह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस नियम का पालन करें और हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।