Greater Noida West

Greater Noida West: निराला ग्रीन शायर की हैरान करने वाली तस्वीर

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West: बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी से आ रही है जहां दिन दहाड़े चोरी की तस्वीरें सामने आई है। वीडियो निराला ग्रीनशायर (Wacky Greenshire) के मार्ट की है। वीडियो ध्यान से देखिए। 2 लड़के आराम से शटर तोड़कर शॉप (Shop) में घुसते हैं..कड़ी मेहनत से फ्रिज खोलते हैं और फिर कोल्डड्रिंक (Cold Drink) की बॉटल लेकर आगे चल देते हैं । पूरी घटना दुकान में लगे CCTV में कैद हो जाती है।

ये भी पढे़ंः Greater Noida: प्रस्तावित सर्कल रेट वृद्धि के विरोध में नेफोमा ने डीएम ऑफिस में दर्ज कराई आपत्ति

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में मार्ट में गार्ड की कमी की वजह से ये चोरी हुई है । इस घटना से पूरी सोसाइटी में रोष है। लोग पुलिस से आरोपी को पकड़ने की अपील कर रहे हैं।

ये भी पढे़ंः Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में बिजली काटने पर बरसे केजरीवाल..बड़ी बात कह दी