Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बनेगा नया सेक्टर, ये रही डिटेल रिपोर्ट

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए इकोटेक-16 नाम से नया सेक्टर विकसित करने की तैयारी तेज कर दी है। इस सेक्टर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके के इस गांव की जमीन पर बसाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने इकोटेक-16 में उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस क्षेत्र में धूममानिकपुर, खेड़ी और सुनपुरा गांव की 9.66 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण शुरू किया गया है, जिससे बड़े उद्योगों को भूखंड आवंटित कर निवेश को बढ़ावा दिया जा सके। इस परियोजना के तहत अवाडा जैसी बड़ी कंपनियों को जमीन आवंटित की जा रही है, जिससे 3 हजार करोड़ रुपये तक का निवेश आने की संभावना है।

इकोटेक-16 में विकसित होगा नया औद्योगिक हब

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इकोटेक-16 सेक्टर को विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। यह क्षेत्र ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित धूममानिकपुर, खेड़ी और सुनपुरा गांव की भूमि पर बसाया जा रहा है। प्राधिकरण का उद्देश्य इस क्षेत्र को एक आधुनिक औद्योगिक सेक्टर के रूप में विकसित करना है, जहां बड़ी कंपनियों को अपने विनिर्माण यूनिट लगाने की सुविधा मिल सके।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

9.66 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण शुरू

तीनों गांवों की लगभग 9.66 हेक्टेयर भूमि अभी अधिग्रहित की जानी बाकी थी। किसानों की सहमति से अधिकांश जमीन पहले ही ली जा चुकी है, लेकिन कुछ हिस्से के लिए अब अनिवार्य भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला प्रशासन ने इसके लिए सामाजिक समाघात निर्धारण सर्वेक्षण (SIA) की अधिसूचना जारी कर दी है। बाजार दर की तुलना में मुआवजा कम मिलने से कुछ किसान अब तक जमीन देने को तैयार नहीं थे, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय करेगा सर्वेक्षण

अधिकारियों के अनुसार, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) को सर्वे एजेंसी के रूप में चयनित किया गया है। एजेंसी को 60 दिनों के भीतर सर्वे पूरा कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन आगे की अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी करेगा।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसायटी में टहल रहे युवक पर डॉग अटैक, देखिए वीडियो

अवाडा कंपनी लगाएगी सौर विनिर्माण इकाई

इकोटेक-16 सेक्टर में अवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड को 25-25 एकड़ के दो भूखंड आवंटित किए गए हैं। कंपनी यहां सोलर पैनल निर्माण इकाई (Solar Manufacturing Unit) स्थापित करेगी। इस परियोजना से करीब 3000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

प्राधिकरण ने शुरू की ढांचागत सुविधाओं की तैयारी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इकोटेक-16 सेक्टर में सड़क, बिजली, जल आपूर्ति और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस सेक्टर में कुल नौ औद्योगिक भूखंड हैं, जिनमें से कुछ पर आवंटन की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ेंः Mobile: आपके बेडरूम की बातें सुनता है मोबाइल, IIT दिल्ली की रिसर्च में बड़ा खुलासा

प्राधिकरण का मानना है कि इकोटेक-16 सेक्टर के विकसित होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। अवाडा जैसी कंपनियों के निवेश से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।