Noida News: नोएडा की सड़कों पर एक बार फिर रईसजादों की लापरवाही का खौफनाक नजारा देखने को मिला।
Noida News: नोएडा की सड़कों (Roads) पर एक बार फिर रईसजादों की लापरवाही का खौफनाक नजारा देखने को मिला। नोएडा (Noida) में हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि रविवार शाम नोएडा सेक्टर-126 में नवनिर्मित एमथ्रीएम प्रोजेक्ट (Newly launched M3M project) के पास एक तेज़ रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार (Lamborghini Car) ने फुटपाथ पर बैठे दो मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा की इस शातिर महिला से सावधान! कारोबारी को लगाया 6.5 करोड़ का चूना
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि नोएडा सेक्टर-126 से एक हिंट एंड रन (Hint and Run) का मामला सामने आया है। जहां हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने जब आरोपी ड्राइवर को रोका और पुलिस बुलाने की बात कही, तो उसका रवैया बेहद चौंकाने वाला था। कार चालक न सिर्फ पूरी तरह से बेफिक्र दिखा बल्कि उसने लापरवाही से सवाल किया – “कोई मरा क्या?” उसकी इस बेरुखी पर गुस्साए स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया और पुलिस के आने तक वहीं रोके रखा।

रईसजादा कार चालक गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लाल रंग की लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) कार फुटपाथ पर चढ़ी हुई नजर आ रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और कार जब्त कर ली। बताया जा रहा है कि यह कार पुडुचेरी में रजिस्टर्ड है, जिसका नंबर PY05C7000 है। कार का मालिक मृदुल, जो सुपरनोवा का निवासी है, जबकि हादसे के वक्त कार को दीपक नाम का शख्स चला रहा था।
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा के टीचर की हैवानियत..पहले बच्चे को पीटा फिर पिटाई का वीडियो वायरल किया
पुलिस का बयान और मजदूरों की स्थिति
नोएडा पुलिस (Noida Police) के मुताबिक, यह हादसा चरखा गोलचक्कर (सेक्टर 94) के पास हुआ। घायल मजदूरों की पहचान डीजेन रविदास और रमभु कुमार के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
