Great Planetary Alignment

Great Planetary Alignment: आसमान में 28 फ़रवरी को दिखाई देगा अद्भुत नजारा

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Great Planetary Alignment: आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, हो जाइए तैयार

Great Planetary Alignment: आसमान में होने वाली खगोलीय घटनाओं का अद्भुत नजारा देखने का मौका जल्द नहीं मिलता है। अगर आप भी खगोलीय घटनाओं (Astronomical Events) को देखने के शौकीन हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि 28 फरवरी को कुछ ऐसा ही एक दुर्लभ दृश्य दिखने वाला है। 28 फरवरी को आसमान में सौर मंडल के सभी सात ग्रह-शनि, बुध, नेपच्यून (Neptune), शुक्र, यूरेनस, बृहस्पति (Jupiter) और मंगल एक साथ आकाश में दिखाई देंगे। इसे ही महान ग्रहीय संरेखण (Great Planetary Alignment) कहते हैं। आपको बता दें कि इस दिन सभी ग्रह एक सीधी रेखा में नजर आएंगे। जैसा बचपन में हमने किताबों में भी पढ़ा है।

ये भी पढ़ेंः Medicine: गैस-कोलेस्ट्रॉल समेत ये दवाएं खाने से पहले ये खबर पढ़ लें

Pic Social media

यह घटना होने वाली है खास

आपको बता दें कि 28 फरवरी को आसमान में दिखाई देने वाला यह नजारा बहुत खास है क्योंकि इस प्रकार का दृश्य बहुत कम देखने को मिलता है। सामान्यत: ग्रह सूर्य के चारों तरफ अपनी कक्षाओं में घूमते रहते हैं और उनकी कक्षाएं अलग-अलग होने की वजह से एक साथ एक सीधी रेखा में नहीं आते। लेकिन इस दिन यह खगोलीय घटना पृथ्वी पर रहने वाले खगोलशास्त्र के शौकीनों के लिए अद्भुत मौका होगी, क्योंकि इतने सारे ग्रहों का एक साथ आकाश में दिखना बहुत ही दुर्लभ है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ग्रहों का एक साथ है बहुत खास

जब कोई नया तारा बनता है तो उसके आसपास एक बादल घूमने लगता है जिससे एक समतल डिस्क बन जाती है। इस डिस्क से ग्रह का निर्माण होता है और ये ग्रह एक ही स्तर पर परिक्रमा करते हैं। कभी-कभी ये ग्रह सूर्य के एक ही पक्ष में आ जाते हैं, जिससे हम उन्हें एक साथ आकाश में आसानी से देख सकते हैं। यही दृश्य 28 फरवरी 2025 को दिखाई देगा।

कैसे देखें अद्भुत नजारे को

अगर आप भी सातों ग्रहों को देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सही समय पर और सही स्थान पर मौजूद होना होगा क्योंकि ग्रहों का उगना और अस्त होना आपके स्थान पर निर्भर करेगा। इसके लिए आप कुछ इंटरनेट टूल्स का प्रयोग कर सकते हैं जो आपके स्थान के हिसाब से ग्रहों की स्थिति और समय बताते हैं।

ये भी पढ़ेंः Board Exam: बच्चों का एग्जाम स्ट्रेस ऐसे दूर करवाएं पेरेंट्स

जान लीजिए सही समय

इसमें एक इंटरएक्टिव टूल (Interactive Tools) है जो आपको सही तारीख और समय सेट करने की सुविधा देता है, जिससे आप देख सकते हैं कि ग्रह कहां और कब दिखाई देंगे।

Stellarium

आपको बता दें कि यह एक वेब टूल है जो आपको आकाश में सभी ग्रहों की स्थिति दिखाता है, ताकि आप ग्रहों का सही स्थान और समय जान सकें।

Sky Tonight

यह एक मोबाइल ऐप है जो आपके फोन के हार्डवेयर का प्रयोग करके आपके स्थान का अनुमान लगाता है और आकाश में खगोलीय पिंडों की वास्तविक समय की स्थिति दिखाता है। आपके फोन में मौजूद इन टूल्स का प्रयोग करके आप 28 फरवरी 2025 की शाम को इस अद्भुत खगोलीय नजारे का आनंद उठा सकते हैं और ग्रहों के इस महान संरेखण को देख सकते हैं।

विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि ग्रहों की परेड को देखने के लिए रोशनी से दूर किसी खुले मैदान में जाना अच्छा होगा। अगर मौसम अच्छा रहा तो यूरेनस और नेपच्यून को छोड़कर सभी ग्रहों को नंगी आंखों से देख सकते हैं। हालांकि, दूरबीन से यूरेनस और नेपच्यून को देखने की जरूरत होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, पूर्व में मंगल, दक्षिण-पूर्व में बृहस्पति और यूरेनस, तो शुक्र, नेपच्यून और शनि पश्चिम में नजर आएंगे।