Bihar

Bihar: कटिहार नाव हादसे पर CM नीतीश ने दुख व्यक्त करते हुए मुआवजे का किया ऐलान

TOP स्टोरी बिहार
Spread the love

Bihar के कटिहार जिले में रविवार सुबह एक बड़ा नाव हादसा हो गया।

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में रविवार सुबह एक बड़ा नाव हादसा (Boat Accident) हो गया। बता दें कि कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड के मेघू टोला घाट पर रविवार की सुबह गंगा नदी में नाव दुर्घटना में तीन वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में सात लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने इस हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ेः Bihar: CM नीतीश ने पूर्व गवर्नर सिद्धेश्वर प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण कर दी श्रद्धांजलि

सीएम नीतीश ने 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का किया ऐलान

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “कटिहार जिले के अमदाबाद में गंगा नदी में नाव डूबने से तीन लोगों की मृत्यु दुःखद है। इस घटना में लापता अन्य लोगों की समुचित खोजबीन जारी रखने का निर्देश दिया गया है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया गया है।”

ये भी पढ़ेः Bihar सरकार और क्रिस्प के बीच कौशल विकास पर समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर

गौरतलब है कि रविवार को कटिहार में बड़ा हादसा हुआ, जहां गंगा नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार, नाव पर कुल 17 लोग सवार थे। सभी दक्षिणी करिमुल्लापुर के मेघू घाट से नाव पर सवार हुए थे। वहां से गद्दाई दियारा जा रहे थे।