IAS Neha Byadwal: चौथे प्रयास में मिली सफलता, 569वीं रैंक के साथ पूरा किया IAS बनने का सपना
IAS Neha Byadwal: आज के दौर में कुछ मिनट के लिए भी मोबाइल (Mobile) और सोशल मीडिया (Social Media) से दूर रहना मुश्किल हो गया है। लोग हर वक्त स्क्रीन से चिपके रहते हैं, जिससे उनकी एकाग्रता और प्रोडक्टिविटी पर असर पड़ता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए हर बाधा को पार करने का साहस रखते हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है नेहा ब्याडवाल (Neha Byadwal) की, जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से 3 साल तक दूरी बनाई और अपनी पूरी ऊर्जा पढ़ाई में लगा दी। उनका यह बड़ा फैसला रंग लाया और उन्होंने अपने चौथे प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास कर IAS बनने का सपना पूरा किया। पढ़िए पूरी कहानी…
ये भी पढ़ेंः Paytm-गूगल पे-फोन पे का इस्तेमाल करने वाले ये खबर पढ़ लीजिए

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
IAS नेहा ब्याडवाल की कहानी
राजस्थान के जयपुर में जन्मी नेहा ब्याडवाल (Neha Byadwal) का बचपन छत्तीसगढ़ में बीता। उनके पिता श्रवण कुमार सरकारी सेवा में थे, जिससे उनकी तैनाती अलग-अलग जगहों पर होती रही। इस कारण नेहा को भी कई बार स्कूल बदलने पड़े। उन्होंने जयपुर, बिलासपुर, भोपाल और कोरबा के स्कूलों में पढ़ाई की। बावजूद इसके, नेहा शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं।
पहले 3 प्रयास में मिली असफलता
नेहा ब्याडवाल (Neha Byadwal) ने रायपुर के डीबी गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और यूनिवर्सिटी टॉपर रहीं। उनके पिता वरिष्ठ आयकर अधिकारी थे, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने भी सिविल सेवा में करियर बनाने का फैसला किया। लेकिन यह सफर आसान नहीं था। नेहा अपने पहले तीन प्रयासों में यूपीएससी परीक्षा पास नहीं कर पाईं। असफलता के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

सोशल मीडिया और दोस्तों से बनाई दूरी
पढ़ाई के दौरान नेहा ब्याडवाल (Neha Byadwal) को एहसास हुआ कि मोबाइल फोन और सोशल मीडिया उनकी सबसे बड़ी बाधा बन रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एक कड़ा फैसला लिया- 3 साल तक सोशल मीडिया और अनावश्यक मोबाइल इस्तेमाल से पूरी तरह दूरी बना ली। उन्होंने इस दौरान खुद को सिर्फ पढ़ाई के लिए समर्पित किया और यहां तक कि दोस्तों और परिवार से भी सीमित संपर्क रखा।
चौथे प्रयास में बनीं IAS
तीन असफल प्रयासों के बावजूद नेहा ब्याडवाल (Neha Byadwal) ने हार नहीं मानी और अपनी रणनीति में बदलाव किया। उनकी मेहनत आखिरकार 2021 में रंग लाई, जब उन्होंने UPSC CSE परीक्षा में 569वीं ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल की। महज 24 साल की उम्र में उन्होंने 960 अंकों के साथ IAS बनने का अपना सपना साकार कर लिया।

ये भी पढ़ेंः India’s Youngest Billionaire: 27 साल की उम्र में अरबों की संपत्ति..कौन हैं पर्ल कपूर?
अब UPSC उम्मीदवारों को कर रहीं प्रेरित
नेहा ब्याडवाल (Neha Byadwal) आईएएस बनने के बाद नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हो गईं। इंस्टाग्राम (Instagram) पर उनके 57,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वे यूपीएससी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को टिप्स देती हैं और उन्हें प्रेरित करती हैं। नेहा की कहानी उन सभी युवाओं के लिए एक सीख है, जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए एकाग्रता और मेहनत की ताकत को नहीं समझते। उनका मानना है कि यदि इंसान पूरी लगन से किसी चीज के पीछे लग जाए, तो कोई भी बाधा उसे सफलता पाने से नहीं रोक सकती।
