Board Exam: एग्जाम स्ट्रेस को कहें अलविदा, इन 4 योगासनों से रहें रिलैक्स
Board Exam: बोर्ड परीक्षाओं का समय छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान स्ट्रेस (Stress) और घबराहट के कारण कई छात्र पढ़ाई पर सही से ध्यान नहीं दे पाते, जिसका असर उनके रिजल्ट पर देखने को मिल सकता है। परीक्षा के दौरान बच्चों को स्ट्रेस (Stress) और शारीरिक थकान (Physical Fatigue) से बचने के लिए योगासन करना चाहिए। सही दिनचर्या और योगाभ्यास (Yoga Practice) के जरिए परीक्षा के तनाव (Exam Stress) को कम किया जा सकता है। योग न केवल मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि ध्यान बढ़ाने और तनाव को नियंत्रित करने में भी सहायता करता है। आज के इस खबर में हम आपको 4 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप 10-15 मिनट करके परीक्षा के दौरान मानसिक रूप से मजबूत बने रह सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Traffic Rule: रैश ड्राइविंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले खबर पढ़िए

ताड़ासन
ताड़ासन एक सरल और प्रभावी आसन माना गया है। इस योगासन को करने से शरीर की थकान दूर होती है और नई ऊर्जा मिलती है। इस आसन को खड़े होकर किया जाता है। बच्चों को ताड़ासन करने से न केवल शरीर में लचीलापन आता है, बल्कि यह मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद करता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कैसे करें ताड़ासन
इसके लिए सबसे पहले दोनों पैरों को जोड़कर सीधे खड़े हो जाएं।
अब दोनों हाथों को सिर के ऊपर एक साथ उठाएं और उंगलियों को जोड़ें,
गहरी सांस लेते हुए पूरे शरीर को खींचें और खड़े रहें।
5 से 10 सेकंड तक इस स्थिति में रहें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।
ये भी पढे़ंः Prayagraj: सिर्फ़ 6 घंटे में पहुंचेंगे प्रयागराज..खुलने वाला है ये एक्सप्रेसवे
वृक्षासन
वृक्षासन (Vrikshasana) भी शरीर के लिए बहुत ही अच्छा योगासन माना जाता है। जो संतुलन और मानसिक शांति को बढ़ावा देता है। परीक्षा के दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए यह आसन मददगार हो सकता है।
सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और एक पैर को घुटने से मोड़कर दूसरे पैर के जांघ पर रख लें।
दोनों हाथों को जोड़ा हुआ सिर के ऊपर उठाएं, अब 5 से 10 मिनट तक इस स्थिति में बने रहें और गहरी सांस लें।
फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट आएं और दूसरे पैर से यही प्रक्रिया करें।

पश्चिमोत्तासन
पश्चिमोत्तासन हमारी शरीर को आराम देने और तनाव को कम करने के लिए बहुत प्रभावी माना गया है। इसके लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे बैठ जाएं, दोनों पैरों को आगे की ओर फैला लें। अब गहरी सांस लें और कमर से झुकते हुए पैरों की अंगुलियों को पकड़ने की कोशिश करें। इस स्थिति में 10-15 सेकंड तक रहें और फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं।
डीप ब्रीदिंग
गहरी सांस लेना मानसिक शांति और एकाग्रता को बढ़ावा देता है। बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्चों को घबराहट और तनाव महसूस हो सकता है, ऐसे में गहरी सांस लेने से उनका मन शांत रहता है।
सबसे पहले इसके लिए आपको आराम से बैठना होगा। इसके बाद अपनी आंखें बंद कर लें। नाक से गहरी सांस लें और फिर मुंह से धीरे-धीरे छोड़ें। यह प्रक्रिया 5 से 10 मिनट तक करें। इस योगासन से दिमाग को पूरी तरह से आराम मिलता है।
