Google

Google: इंजीनियर्स और दूसरे कर्मचारियों को गूगल का नया फरमान

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Google: दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने अपने कर्मचारियों के लिए रिटर्न-टू-ऑफिस नीति (Return-to-Office Policy) को और सख्त कर दिया है। कंपनी ने रिमोटली काम करने वाले कर्मचारियों (Employees) को हफ्ते में कम से कम तीन दिन ऑफिस (Office) आने का आदेश दिया है। गूगल ने स्पष्ट किया है कि इस नियम का पालन न करने वाले कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है। यह नीति उन कर्मचारियों पर लागू होगी जो गूगल के ऑफिस से 50 मील के दायरे में रहते हैं। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

सितंबर तक लागू होगा हाइब्रिड शेड्यूल

गूगल (Google) ने अमेरिका में अपनी सर्च, मार्केटिंग, रिसर्च और कोर इंजीनियरिंग टीमों के लिए यह नीति लागू की है, साथ ही एक स्वैच्छिक बायआउट प्रोग्राम की भी घोषणा की है। नॉलेज एंड इंफॉर्मेशन डिवीजन और कोर इंजीनियरिंग (Engineering) टीमों के कर्मचारियों को सितंबर तक हाइब्रिड 3-दिवसीय ऑफिस शेड्यूल अपनाना होगा, अन्यथा उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ेंः Manali: मनाली में 30 फिट उपर से नीचे गिरी बच्ची, मची चीख पुकार

कोर सिस्टम्स (Core Systems) की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जेन फिट्जपैट्रिक ने एक इंटरनल मेमो में कहा, ‘जब बात कनेक्शन, सहयोग और इनोवेशन की आती है, तो व्यक्तिगत रूप से मिलने का कोई विकल्प नहीं है।’ वहीं, नॉलेज एंड इंफॉर्मेशन ग्रुप के प्रमुख निक फॉक्स ने कहा कि कंपनी पूरी तरह से समर्पित कर्मचारियों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

अच्छा प्रदर्शन करने वालों को बायआउट न लेने की सलाह

निक फॉक्स (Nick Fox) ने कर्मचारियों से कहा, ‘मेरा लक्ष्य है कि हम सभी अपने प्रोडक्ट के भविष्य को तैयार करने में पूरी तरह शामिल हों।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि जो कर्मचारी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने काम के प्रति उत्साहित हैं, उन्हें बायआउट लेने की जरूरत नहीं है। फॉक्स ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी कंपनी के साथ बने रहेंगे।’

ये भी पढ़ेंः Plane Seat: 27 साल में 2 प्लेन क्रैश लेकिन इस सीट नंबर पर बैठा शख्स जिंदा बचा

वैश्विक स्तर पर वर्क फ्रॉम होम में बदलाव

गूगल के अलावा, कई अमेरिकी कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) नीति को बंद कर दिया है। भारत में भी कई कंपनियां कर्मचारियों को ऑफिस लौटने के लिए कह रही हैं, ताकि कार्यस्थल पर सहयोग और उत्पादकता बढ़ाई जा सके।