Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में जल्द ही गंगा नदी पर वॉटर मेट्रो सेवा की शुरुआत होने जा रही है।
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में जल्द ही गंगा नदी पर वॉटर मेट्रो सेवा (Water Metro Service) की शुरुआत होने जा रही है। यह योजना गंगा (Ganga) के दोनों किनारों को जोड़ने के उद्देश्य से लाई जा रही है। केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Minister Sarbananda Sonowal) ने सोमवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पटना गंगा नदी आधारित इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट सिस्टम का प्रमुख केंद्र बनेगा। पढ़िए पूरी खबर…

स्वच्छ और आधुनिक परिवहन समाधान
मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Minister Sarbananda Sonowal) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट के विकास पर आयोजित एक परामर्श बैठक में कहा कि मोदी सरकार नदियों का उपयोग माल परिवहन, पर्यटन और स्थानीय आजीविका के लिए करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वॉटर मेट्रो सिस्टम पटना के लिए स्वच्छ, कुशल और आधुनिक शहरी परिवहन समाधान होगा, जो गंगा के दोनों किनारों को जोड़ेगा।
ये भी पढ़ेंः Bihar News: नए बीएनएसएस कानून को अपराधियों के खिलाफ हथियार बनाएगी बिहार पुलिस
नेशनल वाटरवे 1 पर जोर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत के इनलैंड जलमार्ग हरित विकास और संपर्क के इंजन बनकर उभरे हैं। नेशनल वाटरवे 1, जो उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजरता है, इस बदलाव का केंद्र है। इसके तहत पटना में दो टर्मिनल बनाए जाएंगे और एक आधुनिक जहाज मरम्मत व निर्माण केंद्र स्थापित होगा। साथ ही, बिहार के विभिन्न जिलों में 16 सामुदायिक जेटी का निर्माण भी प्रस्तावित है। कालू घाट को अत्याधुनिक वॉटरवे सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।
विशेष कार्यबल का गठन
मंत्री सोनोवाल (Minister Sonowal) ने कहा कि गंगा के किनारे बसे 12 जिलों में इनलैंड नेविगेशन और जल आधारित वाणिज्य की संभावनाओं की खोज के लिए एक विशेष कार्यबल गठित होगा। नेशनल इनलैंड नेविगेशन इंस्टीट्यूट को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में अपग्रेड करने के लिए नए निवेश किए जा रहे हैं।
रोजगार और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा
उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल रोजगार के अवसर पैदा करेगी, बल्कि बिहार को भारत की आर्थिक वृद्धि में मजबूत भागीदार बनाएगी। बैठक में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पश्चिम बंगाल के मंत्री मानस रंजन भुनिया और IWAI चेयरमैन विजय कुमार भी मौजूद थे।
