Plane Seat

Plane Seat: 27 साल में 2 प्लेन क्रैश लेकिन इस सीट नंबर पर बैठा शख्स जिंदा बचा

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Plane Seat: अहमदाबाद और थाईलैंड के विमान हादसों में 11A सीट पर बैठे यात्री जानिए कैसे बचे?

Plane Seat: हाल ही में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया (Air India) विमान हादसे में जहां 241 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक चमत्कारिक घटना ने सबको हैरान कर दिया। अहमदाबाद (Ahmedabad) में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे और 27 साल पहले थाईलैंड में हुए थाई एयरवेज (Thai Airways) के हादसे में एक आश्चर्यजनक समानता सामने आई है। दोनों हादसों में सीट नंबर 11A पर बैठे यात्री चमत्कारिक रूप से जीवित बच गए। अहमदाबाद हादसे में ब्रिटिश-भारतीय नागरिक विश्वास कुमार रमेश और थाईलैंड हादसे में थाई एक्टर-सिंगर जेम्स रुआंगसाक लोयचुसाक इस सीट पर बैठकर मौत को मात दे सके। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

अहमदाबाद में एयर इंडिया का हादसा

आपको बता दें कि एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) के अहमदाबाद में क्रैश होने से 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में केवल एक व्यक्ति, विश्वास कुमार रमेश, जीवित बचा, जो सीट 11A पर बैठा था। विश्वास हादसे के बाद स्वयं चलकर बाहर निकले, जो एक चमत्कार से कम नहीं था।

ये भी पढ़ेंः Cyber Fraud: कोरियर से सामान विदेश भेजने वाले हो जाएं सावधान!

27 साल पहले थाईलैंड में हादसा

27 साल पहले, साल 1998 में, थाई एयरवेज (Thai Airways) की फ्लाइट TG261 (एयरबस A310) बैंकॉक से साउथ थाईलैंड के सूरत थानी शहर की ओर जा रही थी। लैंडिंग के दौरान विमान हवा में रुक गया और क्रैश हो गया। इस हादसे में 146 यात्रियों में से 101 की मौत हो गई, लेकिन सीट 11A पर बैठे जेम्स रुआंगसाक लोयचुसाक उन कुछ लोगों में शामिल थे, जो जीवित बच गए।

Pic Social Media

लोयचुसाक ने साझा की कहानी

जब अहमदाबाद हादसे में विश्वास की कहानी मीडिया में सुर्खियां बनी, तो लोयचुसाक (Loychusak) ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि 1998 के हादसे के बाद उन्हें 10 साल तक विमान में यात्रा करने से डर लगता था। लोयचुसाक ने कहा, ‘मुझे आज भी उस हादसे की आवाज, गंध और दलदल के पानी का स्वाद याद है। मैं हमेशा खिड़की की ओर देखता था, और अगर कोई उसे बंद करता, तो मुझे डर लगने लगता था।’

क्या है सीट 11A का रहस्य?

लेकिन दोनों हादसों में सीट 11A पर बैठे यात्रियों का बचना एक संयोग माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, अहमदाबाद हादसे में विश्वास की सीट फायर एग्जिट के पास थी, जिसने उनकी जान बचाने में मदद की हो सकती है। लेकिन हर विमान में सीट 11A की स्थिति, डिजाइन और लेआउट अलग होता है। थाई एयरवेज के हादसे में कई लोग बचे थे, जबकि अहमदाबाद हादसे में विश्वास अकेले जीवित बचे।

ये भी पढ़ेंः AIR India Plane Crash: उड़ान से ठीक पहले यात्रियों की आखिरी तस्वीर, कहानी पढ़कर रो पड़ेंगे!

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि सीट 11A हर हादसे में सुरक्षित नहीं होती, क्योंकि यह हर विमान में अलग-अलग जगह पर होती है। दोनों हादसों की परिस्थितियां भी अलग थीं। थाई एयरवेज का विमान एयरबस A310 था, जबकि एयर इंडिया का विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था। फिर भी, यह संयोग दोनों हादसों को जोड़ने वाली एक अनोखी कहानी बन गया है।