Manali

Manali: मनाली में 30 फिट उपर से नीचे गिरी बच्ची, मची चीख पुकार

Trending दिल्ली NCR
Spread the love

Manali: परिवार ने लगाए सुरक्षा में लापरवाही के आरोप

Manali: गर्मियों की छुट्टियां मनाने मनाली (Manali) आए नागपुर के एक परिवार (Family) की सैर उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गई, जब उनकी बेटी जिपलाइनिंग (Ziplining) के दौरान 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई। यह हादसा 8 जून को हुआ, जब नागपुर निवासी प्रफुल्ल बिजवे अपनी पत्नी और बेटी त्रिशा (Trisha) के साथ मनाली में घूमने गए थे। जिपलाइनिंग के दौरान अचानक केबल टूट गई और त्रिशा हवा में झूलते हुए सीधे जमीन पर आ गिरी। देखिए पूरा वीडियो…

सुरक्षा में लापरवाही का आरोप, मदद भी नहीं मिली

त्रिशा के परिजनों ने जिपलाइनिंग साइट (Ziplining Site) पर बदइंतजामी के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि न तो मौके पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम थे और न ही हादसे के बाद तत्काल कोई सहायता उपलब्ध कराई गई। हादसे के बाद त्रिशा को पहले मनाली और फिर चंडीगढ़ में इलाज के लिए ले जाया गया। इस समय वह नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ेंः Plane Seat: 27 साल में 2 प्लेन क्रैश लेकिन इस सीट नंबर पर बैठा शख्स जिंदा बचा

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हादसे का वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि त्रिशा जिपलाइनिंग के दौरान आधे रास्ते तक पहुंच चुकी थी, तभी रस्सी का हुक अचानक टूट जाता है और वह सीधे नीचे गिर जाती है। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

त्रिशा की हाल ही में हुई सर्जरी

त्रिशा (Trisha) के पिता प्रफुल्ल बिजवे ने कहा कि बच्ची की हालत इस समय स्थिर है। परिवार के एक सदस्य के मुताबिक, हादसे में त्रिशा की कई हड्डियां टूट गई हैं और उसकी हाल ही में सर्जरी भी की गई है। हादसे के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।

ये भी पढ़ेंः Water Park: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों वाटर पार्क ले जाने पहले ये खबर पढ़ लीजिए

सवालों के घेरे में एडवेंचर एक्टिविटी ऑपरेटर

इस हादसे ने मनाली (Manali) समेत अन्य हिल स्टेशनों पर संचालित एडवेंचर एक्टिविटीज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन और टूरिज्म विभाग पर भी निगरानी और सुरक्षा नियमों को लागू करने में ढिलाई बरतने के आरोप लग रहे हैं। परिवार ने मांग की है कि जिम्मेदार ऑपरेटरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।