Corona Cases in India

Corona Cases in India: अब तो डराने लगा है कोरोना, दिल्ली-मुंबई समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश गाज़ियाबाद दिल्ली महाराष्ट्र
Spread the love

Corona Cases in India: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी जा रही है।

Corona Cases in India: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। बता दें कि एक्टिव केस (Active Cases) की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग (Health Department) और सरकार सतर्क हो गई है। केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए मास्क पहनने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

देश में एक्टिव केस 1000 के पार

आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में फिलहाल 1009 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। इनमें से 752 केस हाल ही में सामने आए हैं। यह इस वर्ष पहली बार है जब एक्टिव मामलों की संख्या चार अंकों में पहुंची है, जिससे चिंता का माहौल बन गया है।

ये भी पढ़ेंः Cheapest House: सिर्फ 100 रुपये में मिल रहा है सपनों का घर, यकीन ना हो तो खबर पढ़िए

यूपी में भी बढ़े मामले, गाजियाबाद में 4 महीने का बच्चा संक्रमित

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना (Corona) के मामलों में इजाफा हुआ है। 26 मई तक जहां 15 एक्टिव केस थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 25 हो गई है। गाजियाबाद में 14 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 13 होम आइसोलेशन में हैं और एक अस्पताल में भर्ती है। संक्रमितों में एक 4 महीने का शिशु भी शामिल है। राज्य के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है।

केरल बना हॉटस्पॉट, दिल्ली और महाराष्ट्र भी सतर्क

वहीं राज्यों के आंकड़ों पर नजर डालें तो केरल सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 430 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104 और कर्नाटक में 47 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली में अचानक केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।

कई राज्यों में जीरो केस

अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में फिलहाल कोई सक्रिय मामला नहीं है। हालांकि, बिहार में दो नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसी बीच कोरोना से हाल ही में महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मरीज की मौत की खबर सामने आई है। राहत की बात यह है कि 305 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।

ये भी पढ़ेंः Corona: देश-दुनिया में कहां-कहां कहर बरपा रहा है कोरोना, पढ़िए रिपोर्ट

मास्क और सावधानी जरूरी

स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) और विशेषज्ञों ने जनता से सतर्कता बरतने की अपील की है। बदलते मौसम और त्योहारों के चलते संक्रमण के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में मास्क पहनना, हाथ धोना और लक्षण नजर आने पर टेस्ट कराना बेहद जरूरी है। सरकार निगरानी और टीकाकरण की तैयारियों को और सख्त करने जा रही है।