दिल्ली सरकार में नौकरियों की बहार! 22 हज़ार पदों पर होंगी स्थायी नियुक्तियां

दिल्ली दिल्ली NCR

Delhi News: दिल्ली के लोगों के लिए खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Government) दिल्ली के लोगों को जल्द ही विभागों पर पक्की नौकरी देने जा रहे हैं। इसके लिए दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने अपने सभी विभागों को अपने कार्यालयों में काम करने वाले कॉन्ट्रेक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।

ये भी पढ़ेंः DTC के कर्मचारियों को CM केज़रीवाल ने बड़ा तोहफ़ा दे दिया

Pic Social media

साथ ही विभागों को इन पदों को स्थायी कर्मचारियों को काम पर रखने की योजना बनाने का भी निर्देश दिया है। सेवा विभाग ने विभाग प्रमुखों, स्थानीय और स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बोर्डों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों के साथ बात किया है, जिसमें एक विशिष्ट प्रोफार्मा का उपयोग करके विभिन्न संवर्गों और ग्रेड में अस्थायी श्रमिकों का विवरण मांगा है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

अधिकारियों ने जानकारी दी कि है कि करीब 22,000 पद रिक्त हैं जिन्हें दिल्ली सरकार अगले कुछ वर्षों में भरने की योजना में है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने विभागों के प्रमुखों को सभी जिला और शाखा कार्यालयों, अस्पतालों और क्लीनिकों से जानकारी इकट्ठा करने की जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश जारी कर दिया है। उन्हें निर्दिष्ट प्रारूप में डेटा की जांच और संकलन करना है और इसे जल्द से जल्द सेवा विभाग के साथ शेयर करना है।’

कॉन्ट्रैक्ट कर्माचरियों को मिलेगी स्थाई नौकरी

दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने जानकारी दी कि एक उचित भर्ती प्रक्रिया के जरिए अस्थायी और संविदा कर्मचारियों (Contract Employees) को बदलेंगे। कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिलेगा। पिछले अठारह महीनों के दौरान, दिल्ली सरकार के कई विभागों और एजेंसियों में खूब स्थायी भर्तियां की गईं। इसमें मई 2022 और मई 2023 के बीच, शिक्षा विभाग ने 15,367 पदों में भर्ती हुई, तो वहीं NDMC ने केंद्र सरकार की सहायता से लगभग 4,500 व्यक्तियों की भर्ती की।

पक्की नियुक्तियों पर दिया जाएगा जोर

दिल्ली सरकार दिल्ली फायर सर्विस (Delhi Fire Service) में 500 पद और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में 50 से अधिक पदों के साथ-साथ DTC और श्रम विभाग में भर्ती होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए राज निवास के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में अब स्थाई नियुक्तियों के महत्व पर जोर दिया जा रहा है। सेवा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और समय पर परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई प्रयास भी किए जा रहे हैं। परिणाम घोषित करने में लगने वाला समय भी पिछले 12 महीनों की तुलना में काफी कम होकर 6-8 महीने हो गया है। जिसके बाद दिल्ली सरकार की तरफ से बड़ा ऐलान किया जा सकता है।