Ghaziabad: हिंडन एयरपोर्ट से इन 3 और शहरों के लिए शुरू होगी फ्लाइट, जानिए समय और किराया
Ghaziabad News: गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) से जुड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से अब 3 और शहरों के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होगी। 1 मार्च से हिंडन एयरपोर्ट से बेंगलुरु, गोवा और कोलकाता (Kolkata) के लिए उड़ानें 1 मार्च से शुरू होंगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) को इन शहरों के लिए व्यावसायिक उड़ान की अनुमति मिल गई है। तीनों शहरों के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया (Online Booking Process) भी शुरू हो गई है। गाजियाबाद से इन शहरों के जुड़ने का लाभ इन शहरों के साथ ही नोएडा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों को भी मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: सुपरटेक इकोविलेज में फ्लैट लेने वाले ये ख़बर पढ़ लें

आपको बता दें कि हिंडन एयरपोर्ट से अभी लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, किशनगढ़ और नांदेड़ की उड़ानें संचालित हो रही हैं। गाजियाबाद की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए काफी समय से प्रयास हो रहा है। बीते साल ही गोवा और बेंगलुरु समेत चार शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होनी थी, लेकिन एक मामले में कोर्ट का स्टे हो जाने के कारण इसे कैंसिल करना पड़ा था। हाल ही में स्टे हटाने का आदेश हुआ तो कंपनियों ने फिर से अनुमति ली। हिंडन एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक उमेश यादव ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस को गोवा, बेंगलुरू और कोलकाता के लिए उड़ान की अनुमति मिली है।
हिंडन एयरपोर्ट से पहली बार शुरू होंगी व्यावसायिक उड़ानें
गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) से अभी तक क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के तहत सिर्फ घरेलू उड़ान सेवा ही चल रही थी। लुधियाना और बठिंडा के लिए फ्लाईबिग कंपनी 20 सीटर विमान और नांदेड़, किशनगढ़ और आदमपुर के लिए स्टार एयरलाइंस का 80 सीटर विमान सेवा दे रहा है। गोवा, बेंगलुरु और कोलकाता के लिए 180 सीट वाला विमान पहली बार यहां से उड़ान भरेगा। व्यावसायिक उड़ानों का रास्ता साफ होने से कनेक्टिविटी और अच्छी होगी।
ये भी पढ़ेंः Noida: इस सोसायटी में होगी रजिस्ट्री..हज़ारों फ्लैट ख़रीदारों को राहत
समय और किराया जान लीजिए
गोवा के लिए हिंडन एयरपोर्ट से फ्लाइट सुबह 10:30 उड़ान भरेगा और दोपहर 1:15 बजे गोवा पहुंचेगा। गोवा से वापसी में दोपहर 2 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी और शाम 4:40 बजे हिंडन एयरपोर्ट पर उतरेगी। गोवा के लिए टिकट भी 5 हजार से शुरू होंगे और 6300 रुपये तक के टिकट हैं।
बेंगलुरु से दोपहर 12:40 पर विमान उड़ान भरेगी और दोपहर 3:15 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंच जाएगा। वापसी में हिंडन से यात्रा शाम 3:45 बजे शुरू होगी और शाम 6:35 बजे विमान बेंगलुरु पहुंचेगा। गाजियाबाद से बेंगलुरु की फ्लाइट की टिकट लगभग 5 हजार रुपये से शुरू होकर 7300 तक मिल सकती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कोलकाता से सुबह 7:10 विमान उड़ान भरेगा और सुबह 9:30 बजे हिंडन पहुंचेगा। वापसी में हिंडन से शाम 5:20 बजे यात्रा शुरू होगी और कोलकाता में शाम 7:40 बजे विमान उतरेगा। फ्लाइट में टिकट 5 हजार रुपये से 7800 रुपये में मिलेगी।
इन शहरों के लिए जल्द शुरू होगी विमान सेवा
तीन शहरों के लिए उड़ानें शुरू होने के बाद हिंडन एयरपोर्ट से 8 शहरों की कनेक्टिविटी हो जाएगी। इनके साथ ही लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, चेन्नै, अहमदाबाद और बनारस के लिए भी कई कंपनियां सर्वे कर रही हैं। एयरपोर्ट प्राधिकरण के अनुसार, इन शहरों के लिए भी विमान सेवा जल्द शुरू की जाएगी। इसकी प्रक्रिया जारी है।
