Haryana

Haryana में किसानों को वैकल्पिक फसलों के लिए मिलेगा 8000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन- CM Nayab Saini

हरियाणा
Spread the love

किसान को सहकारी बैंकों से जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर मिल रहा फसली ऋण

गत 10 वर्षों में पहली बार अंतिम टेल तक पहुंचा पानी

दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसान हित में जितने निर्णय पिछले 10 वर्षों में वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा लिए गये हैं उतने पहले की सरकारों ने कभी नहीं लिए गए। उन्होंने कहा कि मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलों को अपनाने के लिए किसानों को अब 8000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जो पहले 7000 रुपये प्रति एकड़ थी। इतना ही नहीं, किसानों को सहकारी बैंकों से जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर फसली ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
ये भी पढ़ेः Haryana: हरियाणा बना राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य- CM Saini
मुख्यमंत्री विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान इनेलो के विधायक आदित्य देवीलाल द्वारा प्रदेश के किसानों पर फसली ऋण के बारे पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में बोल रहे थे।

उन्होंने सदन को अवगत करवाया कि हरको बैंक व अन्य सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को फसली ऋण 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर दिया जाता है, परंतु यह ब्याज की राशि 4 प्रतिशत हरियाणा सरकार द्वारा तथा 3 प्रतिशत केन्द्र सरकार द्वारा वहन की जाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा किसान हित में निरंतर लिए जा रहे निर्णयों के फलस्वरूप पिछले 10 वर्षों में किसान की पैदावार में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ेः Haryana Budget 2025: CM Saini ने हरियाणा को दिया 2 लाख करोड़ का तोहफा.. 1 लाख तक ब्याज-फ्री लोन, 50 लाख नए रोजगार

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से सब्सिडी देकर टपकन व फव्वारा सिंचाई प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके अलावा, 10 वर्षों में पहली बार सिंचाई के लिए अंतिम टेल तक पानी पहुंचने काम वर्तमान सरकार द्वारा किया जा रहा है।