Haryana Budget 2025

Haryana Budget 2025: CM Saini ने हरियाणा को दिया 2 लाख करोड़ का तोहफा.. 1 लाख तक ब्याज-फ्री लोन, 50 लाख नए रोजगार

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana Budget 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2025-26 का बजट राज्य विधानसभा में पेश किया।

Haryana Budget 2025: हरियाणा के सीएम नायब सैनी (CM Nayab Saini) बतौर वित्त मंत्री अपनी सरकार का पहला बजट (Budget) सोमवार को पेश किया। इस बजट का आकार 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का है। वहीं इस बजट से हरियाणा के युवाओं, किसानों, छात्रों और महिलाओं (Women) को बड़ी उम्मीदें हैं। सीएम ने कहा कि इस साल के बजट के लिए उन्हें कुल 11 हजार सुझाव मिले, इसके आधार पर हरियाणा (Haryana) के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। राज्य में हर साल 50 लाख रोजगार पैदा करने के लिए सरकार काम कर रही है। बजट पेश करते हुए सीएम नायब सैनी ने कई अहम घोषणाएं कीं, जिनसे राज्य में विकास की नई दिशा तय होगी। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेः Haryana: दुनिया के मार्गदर्शक बनने के लिए गीता के उपदेशों को जीवन का आदर्श बनाएं- CM Saini

सीएम सैनी (CM Saini) ने घोषणा की कि राज्य को भविष्य की चुनौतियों और विकास की संभावनाओं के लिए एक नया विभाग, ‘डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर’ स्थापित किया जाएगा। यह विभाग विभिन्न सरकारी विभागों को नीतिगत सुझाव देगा और आगामी समय की चुनौतियों का समाधान निकालेगा।

हरियाणा एआई मिशन और युवाओं के लिए प्रशिक्षण

सीएम ने हरियाणा एआई मिशन की स्थापना का ऐलान किया, जिसके तहत गुरुग्राम और पंचकूला में दो एआई हब बनाए जाएंगे। इस मिशन का उद्देश्य 50,000 युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित करना है, ताकि वे नई नौकरियों और अवसरों के लिए तैयार हो सकें। इस परियोजना के लिए रिजर्व बैंक ने 474 करोड़ रुपये का सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

नशे के खिलाफ प्राधिकरण का गठन

बजट में नशे के खिलाफ एक अभियान चलाने के लिए ‘सब्स्टेंस अब्यूज एंटी नारकोटिक्स नॉलेज, अवेयरनेस एंड लिबरेशन प्रोग्राम अथॉरिटी’ नामक एक नया प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। यह प्राधिकरण राज्य भर में नशे की आपूर्ति और मांग को खत्म करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ मिलकर काम करेगा।

कल्पना चावला छात्रवृत्ति और शिक्षा क्षेत्र में सुधार

सीएम ने कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की, जिसके तहत छात्राओं को 1 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके साथ ही, हर जिले में एक राजकीय महाविद्यालय को संस्कृत महाविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। सीसीटीवी की व्यवस्था भी सभी सरकारी स्कूलों में की जाएगी और बच्चों को स्कूलों में फ्रेंच भाषाएं पढ़ाई जाएंगी।

महिलाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सीएम सैनी ने घोषणा की कि राज्य की महिलाओं को ब्याज मुक्त लोन दिए जाएंगे। इसके अलावा, स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 2000 करोड़ रुपये के प्रावधान किए गए हैं, जिससे निजी निवेशकों को फंड ऑफ फंड्स बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार

किसानों को एक लाख रुपये तक के कर्ज पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, राज्य के स्टार्टअप्स के लिए सस्ता और अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए योजनाएं बनाई गई हैं।

गुरुग्राम में फूल मंडी और गोहाना में एशिया की सबसे बड़ी मंडी

गुरुग्राम में फूल मंडी बनाने का प्रस्ताव है, जबकि गोहाना में एशिया की सबसे बड़ी मंडी बनाने की योजना है। इसके अलावा, एक हजार पशुओं वाली गोशालाओं को ई-रिक्शा दिए जाएंगे, और राज्य के हर 10 किलोमीटर के दायरे में संस्कृत मॉडल स्कूल खोले जाएंगे।

ये भी पढ़ेः Haryana देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद, गत 10 वर्षों में 7 लाख 66 हजार MSMEs उद्योग लगे

11 बैठकें और बजट के लिए 8963 सुझाव

सीएम सैनी ने बताया कि बजट को लेकर कुल 11 बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें 1592 सुझाव प्राप्त हुए। इसके अलावा, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आम जनता से 8963 सुझाव मिले। इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है।