Delhi: केजरीवाल ने दी गुड न्यूज, MCD के 12 हजार अस्थायी कर्मचारियों की मांग हुई पूरी
Delhi News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के 12 हजार अस्थायी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एमसीडी यानी दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के अस्थायी कर्मचारियों को बुधवार को एक बड़ी खुशखबरी दी। आप प्रमुख ने बताया कि यहां काम करने वाले 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा और इसके लिए नगर निगम (Municipal Council) में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने बजट में 800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसके साथ ही केजरीवाल ने ऐसे सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को बधाई भी दी। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
ये भी पढे़ंः DDA Flat: DDA लाया है लग्ज़री हाउसिंग स्कीम..क़ीमत भी जान लीजिए
आपको बता दें कि MCD में 12 हजार कर्मचारी अस्थायी तौर पर लगे हुए हैं। ये कर्मचारी पिछले कई दिनों से परमानेंट किए जाने की मांग कर रहे थे। दिल्ली की पिछली सरकार में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने इन कर्मचारियों को स्थायी करने का ऐलान किया था। बुधवार को दिल्ली नगर निगम के बजट में 800 रुपये का प्रावधान कर इन कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे दी गई।
इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि दिल्ली नगर निगम के 12,000 अस्थाई कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी। नगर निगम में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार ने बजट में ₹800 करोड़ का प्रावधान कर उनकी बरसों पुरानी मांग को पूरी करने का काम किया है। अब निगम के ये सभी कर्मचारी पक्के होंगे, यह सिर्फ आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ही कर सकती थी। सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को ढेरों बधाइयां।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अपनी पोस्ट के साथ केजरीवाल ने पार्टी के एक दूसरे बड़े नेता दुर्गेश पाठक की सोशल मीडिया पोस्ट को भी शेयर किया, जिसमें पाठक ने लिखा है कि बधाई दिल्ली नगर निगम के सभी अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने के लिए अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बजट में 800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इससे नगर निगम के करीब 12 हज़ार कर्मचारियों को फायदा होगा। इन लोगों की बरसों पुरानी मांग थी कि इन्हें पक्का किया जाए। आज इनकी मांग को आम आदमी पार्टी की सरकार पूरा करने जा रही है।
स्थायी होने से कर्मियों की नौकरी होगी सुरक्षित
आपको बता दें कि एमसीडी (MCD) के 12 हजार अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने से उनकी नौकरी सुरक्षित हो जाएगी। उन्हें बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। ऐसे में ये फैसला उनके लिए बड़ी राहत की खबर से कम नहीं है। इसके लिए बजट में 800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
ये भी पढ़ेंः Arvind Kejriwal: बीजेपी नेता से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल..सियासी हलचल तेज
स्कूल भवनों की होगी मरम्मत
संविदा कर्मचारियों को स्थायी किए जाने के ऐलान के साथ नगर निगम के स्कूलों की दशा बदलने के लिए भी बजट का आवंटन किया गया। नगर निगम की बैठक में इस मद में 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस राशि से एमसीडी स्कूलों की मरम्मत और रखरखाव किया जाएगा।
