Punjab

Punjab में ई-गवर्नेंस को मिला नया आयाम, सेवा केंद्रों पर शुरू हुईं 35 नई डिजिटल सेवाएं

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab सरकार ने ई-गवर्नेंस को सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है।

Punjab News: पंजाब सरकार ने ई-गवर्नेंस (E-Governance) को सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। अब राज्यभर के सेवा केंद्रों में नागरिकों के लिए 35 नई डिजिटल सेवाएं (New Digital Services) शुरू कर दी गई हैं। इनमें राजस्व विभाग की 6 और परिवहन विभाग (Transport Department) की 29 महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं। यह पहल नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित और सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Pic Social Media

आपको बता दें कि बरनाला के डिप्टी कमिश्नर टी. बेनिथ (T. Benith) ने जानकारी देते हुए कहा कि इन सेवाओं की शुरुआत से सरकारी प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी होंगी और नागरिकों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार ने कोविड-19 को लेकर जारी की एडवाइजरी, मास्क पहनने की दी सलाह

राजस्व विभाग की सुविधाएं अब सेवा केंद्रों पर

राजस्व विभाग द्वारा शुरू की गई नई सेवाओं (New Services) में सबसे महत्वपूर्ण सेवा डिजिटल फर्द की उपलब्धता है। अब नागरिक अपनी जमीन से संबंधित फर्द सेवा केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं और यह दस्तावेज उन्हें व्हाट्सएप पर भी भेजा जाएगा। इसके अलावा विरासती इंतकाल, रजिस्टर्ड वसीके पर आधारित इंतकाल, रिकॉर्ड में एंट्री या सुधार, ऋण एवं न्यायिक मामलों से संबंधित रिपोर्ट की एंट्री और सब्सक्रिप्शन सुविधा के तहत जमीन के किसी भी लेनदेन की जानकारी मोबाइल व ईमेल के माध्यम से तत्काल मिलेगी।

परिवहन विभाग की 29 सेवाएं अब एक ही स्थान पर

सेवा केंद्रों पर अब परिवहन विभाग (Transport Department) की 29 जरूरी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। इनमें ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस बनवाना, पता बदलवाना, वाहन पंजीकरण, और अन्य दस्तावेजों से संबंधित सेवाएं शामिल हैं।

सेवा केंद्र बरनाला के जिला प्रबंधक मनजीत शर्मा (Manjeet Sharma) और डीटीसी संजय आहूजा ने कहा कि नागरिक अब 1076 नंबर पर कॉल करके घर बैठे अपनी सुविधा के अनुसार समय तय कर सकते हैं। इस पर सेवा केंद्र का प्रतिनिधि उनके घर पहुंचकर सेवा प्रदान करेगा। इसके लिए मात्र 50 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Ludhiana By-Elections: CM मान ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए मांगे वोट

डिजिटल पंजाब की ओर ठोस कदम

पंजाब सरकार (Punjab Government) की इस पहल से पंजाब में डिजिटल गवर्नेंस और जवाबदेही का नया युग शुरू हो रहा है। सेवा केंद्र अब ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ (One-Stop Solution) के रूप में उभर रहे हैं, जहां नागरिकों को सभी प्रमुख सेवाएं एक ही स्थान पर मिल रही हैं। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन नागरिकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, जो दूरदराज़ इलाकों में रहते हैं या दफ्तरों तक बार-बार नहीं पहुंच सकते।