Network18: देश के प्रमुख मीडिया नेटरवर्क्स में से एक Network18 ने सोशल मीडिया विभाग में सीनियर लेवल पर भर्ती निकाली है। कंपनी ने Cluster Lead – Social Media और Deputy Lead – Social Media पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। दोनों पद नोएडा कार्यालय के लिए हैं।
Cluster Lead – Social Media पद के लिए 8 से 10 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। चयनित उम्मीदवार को प्लेटफॉर्म स्ट्रेटजी, ऑडियंस ग्रोथ, रियल-टाइम न्यूज पब्लिशिंग, सोशल मीडिया एनालिटिक्स, परफॉर्मेंस इनसाइट्स तथा टीम लीडरशिप और न्यूजरूम सहयोग की जिम्मेदारी निभानी होगी।
Deputy Lead – Social Media पद के लिए 4 से 7 वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर सोशल मीडिया कैंपेन, कंटेंट प्लानिंग, कम्युनिटी एंगेजमेंट, प्लेटफॉर्म ऑप्टिमाइजेशन, रिपोर्टिंग, ट्रेंड स्पॉटिंग और क्रिएटिव एग्जीक्यूशन का अनुभव अपेक्षित है।
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन careers@nw18.com पर भेज सकते हैं।
