News24: हिंदी न्यूज़ चैनल News24 ने टीवी न्यूज़ एंकरों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है। इसके मुताबिक चैनल को ऐसे युवा और ऊर्जावान (Young and Dynamic) उम्मीदवारों की तलाश कर रही है, जिन्हें टीवी पत्रकारिता का अनुभव हो और स्क्रीन पर प्रभावी प्रस्तुति देने का कौशल हो।

भर्ती विज्ञापन के अनुसार, उम्मीदवार के पास 2 से 5 वर्ष का एंकरिंग अनुभव होना चाहिए। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ टीवी और डिजिटल मीडिया की समझ जरूरी है।
इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे talent@bagconvergence.in पर भेज सकते हैं।
