Punjab News: पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी तापमान चरम पर है।
Punjab News: पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव (By-Elections) को लेकर सियासी तापमान चरम पर है। जहां एक ओर राजनीतिक दल वोटरों (Voters) को लुभाने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर बयानों की जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की एक टिप्पणी ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है। जिस पर मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध (Minister Tarunpreet Singh Sond) ने रविवार को लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुखबीर बादल के बयान पर तीखा पलटवार किया।

सुखबीर बादल को मिला मंत्री सौंध का करारा जवाब
पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध (Minister Tarunpreet Singh Sond) ने रविवार को लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुखबीर बादल के बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ‘पंजाब को डंडे की नहीं, ईमानदार नीयत और साफ नीतियों की जरूरत है। सीएम भगवंत मान नशा तस्करों, भ्रष्टाचारियों और माफियाओं पर डंडा चलाते हैं, न कि गरीब जनता पर।’
ये भी पढ़ेंः Ludhiana By-Elections: CM मान ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए मांगे वोट
उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा सरकार ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया है और नशे के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की नीयत साफ है और उनकी सरकार पूरी ताकत से जनता के हित में काम कर रही है।
‘बादल साहब, अपनी विरासत नहीं संभाल पाए’
मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध (Minister Tarunpreet Singh Sond) ने सुखबीर बादल पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, ‘पंजाब की जनता ने अकाली दल के कई कार्यकाल देखे हैं। सुखबीर बादल अपने पिता सरदार प्रकाश सिंह बादल की विरासत को भी संभाल नहीं पाए। आज वह नैतिक धरातल से गिरकर केवल बयानबाजी कर रहे हैं।”
क्या कहा था सुखबीर बादल ने?
हाल ही में लुधियाना (Ludhiana) में मीडिया से बातचीत के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने नशे के मुद्दे पर बोलते हुए कहा था कि ‘पंजाब को एक सख्त मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो डंडा चला सके और राज्य से नशे को खत्म कर सके।’ उनके इस बयान को लेकर विरोधी दलों ने तीखा विरोध जताया है।
ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार ने कोविड-19 को लेकर जारी की एडवाइजरी, मास्क पहनने की दी सलाह
लुधियाना पश्चिम सीट पर 19 जून को वोटिंग
उल्लेखनीय है कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट (Ludhiana West Assembly Seat) पर उपचुनाव के लिए 19 जून को मतदान होगा और नतीजे 23 जून को घोषित किए जाएंगे। इस उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी ने संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी से जीवन गुप्ता, शिरोमणि अकाली दल से परउपकार सिंह घुम्मन और कांग्रेस से भारत भूषण आशु चुनावी मैदान में हैं।
