Dr Mahesh Sharma

Dr Mahesh Sharma: डॉ. महेश शर्मा ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो के लिए सदन में आवाज़ बुलंद की

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Dr Mahesh Sharma: संसद में गूंजा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो का मुद्दा, डॉ. महेश शर्मा ने उठाई आवाज

Dr Mahesh Sharma: उत्तर प्रदेश का नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट का तेजी से विकास हो रहा है। यहां की आबादी काफी ज्यादा हो गई है। अकेले ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में आठ लाख की आबादी है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों के लिए मेट्रो लाइन (Metro Line) जीवन रेखा का काम करेगी। मेट्रो का विस्तार (Metro Expansion) बहुत ही जल्द होना चाहिए। यह बातें गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने जोरदार तरीके से लोकसभा में उठाई। सांसद डॉ. शर्मा ने जेवर में बन रहे
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी जल्द करने की मांग की।
ये भी पढ़ेंः Delhi से हरिद्वार 1 घंटे में..यकीन ना हो तो खबर पढ़िए

Pic Social Media


उन्होंने विकास की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का मुद्दा भी उन्होंने लोकसभा में उठाया। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि काफी समय से लंबित मेट्रो के काम को यहां जल्द शुरू कराया जाए। इस क्षेत्र को मेट्रो का सपना दिखाकर बसाया गया। 8 साल से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन अभी भी यहां मेट्रो सुविधा का कार्य पेंडिंग है।

मंत्रालय के पास बीते कई महीनों से फाइल लंबित

बता दें कि नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) के एमडी के मुताबिक यूपी सरकार अपने हिस्से के सभी कार्य पूरी कर चुकी है। केंद्र के शहरी विकास मंत्रालय के पास बीते कई महीनों से फाइल पेडिंग है। कालिंदी कुंज से जेवर के नोएडा एयरपोर्ट तक नेशनल हाइवे बनाने का मुद्दा भी सांसद डॉ. महेश शर्मा ने लोकसभा में उठाया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

काफी हद तक खरीदारों को राहत मिली

आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर के सांसद पहले भी फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री का मुद्दा भी लोकसभा में उठा चुके हैं। इसके बाद काफी हद तक खरीदारों को राहत मिली है और रजिस्ट्री भी शुरू हो गई। इस बार सांसद ने मेट्रो का कार्य शुरू कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और कहा कि मेट्रो का संचालन ग्रेनो वेस्ट में नहीं होने से यातायात जाम, प्रदूषण समेत कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रहीं हैं।

ये भी पढ़ेंः Electric Vehicle: इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने वाले..जल्दी से अच्छी खबर पढ़ लीजिए

मेट्रो सुविधा जल्दी शुरू कराया जाना आवश्यक

सांसद डॉ. शर्मा ने कहा कि शहर में जो विकास कार्य हो रहे हैं उनमें और तेजी लानी होगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था नहीं है तो यहां पर मेट्रो सुविधा जल्दी शुरू कराया जाना बहुत ही जरूरी है। सांसद द्वारा लोकसभा में मेट्रो का मुद्दा उठाए जाने से लाखों लोगों को एक बार फिर परियोजना में तेजी से कार्य होने की आस जगी है।