Greater Noida: शारदा यूनिवर्सिटी से नॉलेज पार्क तक नहीं मिलेगा जाम, होने जा रहा है यह काम
Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जाम की समस्या लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी हैं। यहां लगभग हर दिन सुबह-शाम लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में परीचौक (Pari Chowk) पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए नोएडा सेक्टर 143 और नॉलेज पार्क 3 को जोड़ने से पहले शारदा विश्वविद्यालय (Sharda University) व एलजी चौक के बीच सड़क की समस्या खत्म हो गई है। नालेज पार्क तीन में सड़क के कुछ हिस्से का निर्माण पिछले 15 सालों से रुका हुआ है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 4200 फ़्लैटों की रजिस्ट्री क्यों अटकी?

टी सिरीज प्रबंधन (T Series Management) ने सड़क के लिए जमीन देने पर राजी है। डेढ़ किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए सैद्धांतिक और प्रशासनिक सहमति भी हो गई है। सड़क के निर्माण पर लगभग 31 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए निविदा बहुत ही जल्दी जारी कर दी जाएगी।
नोएडा सेक्टर 143 के बीच आना-जाना आसान
इस सड़के के निर्माण में 6 महीने का समय लगेगा। सड़क के बनने से एलजी चौक (LG Chowk) से शारदा विश्वविद्यालय की ओर नालेज पार्क 1, 2 व 3 और नोएडा सेक्टर 143 के बीच आना-जाना बहुत ही सुविधाजन हो जाएगा। एलजी चौक से शारदा विश्वविद्यालय की ओर जाने वाली सड़क 15 साल से रुकी हुई है। सड़क में आने वाली जमीन टी सीरीज कंपनी की है। कंपनी प्रबंधन से बात कर इस समस्या का हल निकालने के लिए प्राधिकरण काफी समय से लगा हुआ था।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
हरनंदी नदी पर बन रहा पुल
लेकिन कई दौर की बातचीत के बाद भी सफलता नहीं मिली। मामला कोर्ट में जाने के बाद भी कंपनी सड़क के लिए जमीन देने को राजी नहीं हुई। एक ही तरफ की सड़क से आने जाने वाहन सालों से गुजर रहे हैं। इस वजह से रोड एक्सीडेंट की भी संभावना रहती है। नोएडा के सेक्टर 143 को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने के लिए हरनंदी नदी (Harnandi River) पर पुल तैयार किया जा रहा है। इससे सड़क पर वाहनों दबाव बढ़ेगा। प्राधिकरण सीईओ एनजी रवि कुमार ने एलजी चौक से शारदा विश्वविद्यालय की तरफ जाने वाली सड़क के लिए टी सिरीज कंपनी प्रबंधन से वार्ता की पहल की।
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, महाप्रबंधक नियोजन लीनू सहगल, परियोजना विभाग की टीम के साथ कंपनी प्रबंधन से कई दौर की वार्ता हुई। अब इस मामले का हल निकल आया है। वाहनों की आवाजाही की समस्या को देखते हुए कंपनी प्रबंधन सड़क के लिए जमीन देने पर राजी हो गई है।
ये भी पढे़ंः Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल में 14 बड़े बदलाव..आप भी जान लीजिए
3 लेन सड़क का होगा निर्माण
प्राधिकरण सड़क का निर्माण बहुत ही जल्द कराने जा रहा है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस (ACEO Srilakshmi VS) के अनुसार सड़क को बनाने के लिए सीईओ से सैद्धांतिक और प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इसकी निविदा बहुत ही जल्द जारी कर दी जाएगी। कंपनी का चयन कर निर्माण जल्द शुरू करने की योजना है। उन्होंने बताया कि एलजी चौक से शारदा विश्वविद्यालय के बीच तीन-तीन लेन की सड़क का निर्माण किया जाएगा।
यह सड़क कुल सिक्स लेन की होगी। दोनों ओर सर्विस रोड और सेंट्रल वर्ज बनेगा। पहले से निर्मित सड़क की री-सर्फेसिंग होगी। सर्विस रोड की ड्रेन के साथ ही मेन ड्रेन का भी निर्माण किया जाएगा। निर्माण शुरू होने के बाद कार्य पूरा होने में छह माह लगने का अनुमान है।
सड़क के बनने से एलजी चौक से शारदा विश्वविद्यालय की ओर नालेज पार्क 1, 2 व 3 के बीच आना-जाना बहुत ही आसान हो जाएगा। इसके साथ ही हरनंदी पर बन रहे पुल के शुरू हो जाने के बाद नोएडा के सेक्टर-143 से एलजी चौक के बीच वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे परी चौक पर यातायात का दबाव भी कम हो जाएगा और जाम की समस्या भी लगभग समाप्त हो जाएगी।
