Delhi Meeruth Expressway

Delhi Meeruth Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर धड़ाधड़ कट रहे हैं चालान..वजह जान लीजिए

TOP स्टोरी Trending गाज़ियाबाद दिल्ली
Spread the love

Delhi Meeruth Expressway और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर NHAI ने बड़ी कार्रवाई की है।

Delhi Meeruth Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर एनएचएआई (NHAI) ने बड़ी कार्रवाई की है। 33,447 वाहनों को स्पीड लिमिट (Speed ​​Limit) को क्रॉस करते हुए पकड़ा गया है और उन पर कुल 7.5 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, विपरीत दिशा में वाहन चलाने और यातायात नियमों (Traffic Rules) का उल्लंघन करने पर भी चालान किए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफ़र करने वाले 16 फ़रवरी की तारीख़ नोट कर लीजिए

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

हाल ही में गाजियाबाद (Ghaziabad) के एनएचएआई कंट्रोल रूम से जारी रिपोर्ट में सामने आया कि इन वाहनों को सीसीटीवी कैमरे में स्पीड लिमिट क्रॉस करते हुए कैद किया गया है। एनएचएआई ने इन वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया है और अधिकांश रकम वसूल भी कर ली गई है। डीएमई और ईपीई पर तेज गति से वाहन चलाने के कारण पिछले एक साल में 12 से अधिक बड़े हादसों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

8.20 करोड़ रुपये का लगाया गया जुर्माना

इसके अलावा, विपरीत दिशा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 3,391 और अवैध पार्किंग के मामले में 454 चालान किए गए हैं। कुल मिलाकर 41,290 वाहनों का चालान करते हुए 8.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनमें से 193 चालान की राशि अभी लंबित है, जबकि बाकी वसूल की जा चुकी है।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने कहा कि गति सीमा को कम करके सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है, और इसके लिए वाहन चालकों को सतर्क और सावधान रहना जरूरी है।

3 बड़े हादसों का विवरण

11 जुलाई 2023 को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विपरीत दिशा में जा रही स्कूल बस ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौत हुई थी।

15 जून 2024 को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर और ट्रक की टक्कर में चार लोग मारे गए थे, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

31 मार्च 2024 को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक डंपर और स्कूली बच्चों से भरी कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि नौ बच्चे घायल हुए थे।

डीएमई और ईपीई पर एक साल की रिपोर्ट

Pic Social Media
  • इन एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन 2 लाख से अधिक वाहनों का आवागमन होता है।
  • सीसीटीवी के माध्यम से कंट्रोल रूम से वाहनों की निगरानी की जाती है।
  • स्पीड लिमिट का पालन करने के लिए डिजीटल डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए गए हैं।
  • वर्तमान में, हल्के वाहन ईपीई पर 120 किमी प्रति घंटे और भारी वाहन 80 किमी प्रति घंटे की गति से यात्रा कर सकते हैं। डीएमई पर यह सीमा क्रमशः 100 और 75 किमी प्रति घंटे है।

गति सीमा को तोड़ एक्सप्रेसवे पर भरा फर्राटा

यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर पिछले एक महीने में 4,000 से अधिक वाहन चालकों का चालान किया गया और उन पर कुल 86.64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान, वाहन चालकों ने निर्धारित गति सीमा को उल्लंघन करते हुए एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरा।

यमुना प्राधिकरण ने सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक गति सीमा में बदलाव किया था। इस अवधि के दौरान, एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे से घटाकर 75 किमी प्रति घंटे कर दी गई थी।

अब, मौसम साफ होने के बाद 15 फरवरी से यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर गति सीमा फिर से बढ़ा दी गई है। हल्के वाहनों के लिए यह सीमा 100 किमी प्रति घंटे और भारी वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटे होगी। इससे अधिक रफ्तार पर वाहन चलाने वालों का चालान किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः Loan: लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी और ज़रूरी खबर

यातायात पुलिस ने 15 जनवरी से 10 फरवरी के बीच तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की और उनके चालान किए। इस दौरान 86.64 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

यमुना एक्सप्रेसवे के प्रबंधक जेके शर्मा (JK Sharma) ने बताया कि कोहरे की समस्या अब समाप्त हो चुकी है, और इसलिए 15 फरवरी से गति सीमा को पहले जैसा किया गया है।