AIIMS Report

AIIMS Report: बच्चों के वजन को लेकर एम्स दिल्ली का चौंकाने वाला खुलासा, पेरेंट्स जरूर पढ़ें

TOP स्टोरी Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

AIIMS Report: स्कूली बच्चों में बढ़ रहा मोटापा, पेरेंट्स सावधान!

AIIMS Report: नई दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) के एक हालिया अध्ययन ने स्कूलों (Schools) में पढ़ने वाले बच्चों के वजन और स्वास्थ्य (Health) को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। अध्ययन (Study) में पाया गया कि खान-पान और जीवनशैली में बदलाव के चलते बच्चों में मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और अन्य मेटाबॉलिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, जो भविष्य में हृदय और अन्य गंभीर बीमारियों (Serious Illnesses) का कारण बन सकती हैं। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

3888 बच्चों पर हुआ अध्ययन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अध्ययन में 1,985 सरकारी और 1,903 निजी स्कूलों के बच्चे शामिल किए गए। 6 से 9 वर्ष के बच्चों की शारीरिक जांच की गई, जबकि 10 से 19 वर्ष के बच्चों के ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, शुगर और अन्य मापदंडों की जांच के लिए ब्लड सैंपल लिए गए। जांच में पाया गया कि बच्चों में मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाइपरटेंशन और डिस्लिपिडेमिया जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, जो भविष्य में दिल की बीमारियों सहित अन्य गंभीर रोगों का कारण बन सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः Delhi: सॉफ्टवेर इंजीनियर ने 1 साल में 5.5 लाख से 45 लाख रुपये करवा ली सैलरी, खबर वायरल

मोटापे का बढ़ता खतरा

शोध (Research) के मुताबिक, 15.66 प्रतिशत बच्चे अधिक वजन की समस्या से जूझ रहे हैं। सरकारी स्कूलों के 7.63 प्रतिशत बच्चों में यह समस्या देखी गई, जबकि निजी स्कूलों में यह आंकड़ा 24.02 प्रतिशत है। इसके अलावा, 13.41 प्रतिशत बच्चे मोटापे से ग्रस्त पाए गए। निजी स्कूलों के बच्चे सरकारी स्कूलों की तुलना में मोटापे से ज्यादा प्रभावित हैं। साथ ही, लड़कियों की तुलना में लड़कों में मोटापा अधिक देखा गया।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: चाव से मोमोज़ खाने वाले पहले ये ज़रूरी ख़बर पढ़ लीजिए

पेरेंट्स के लिए सलाह

एम्स (AIIMS) के इस अध्ययन ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चेतावनी दी है। विशेषज्ञों (Experts) ने माता-पिता से बच्चों के खान-पान और जीवनशैली पर ध्यान देने की अपील की है जिससे मोटापे और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को रोका जा सके। यह अध्ययन बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए समय रहते कदम उठाने की जरूरत को रेखांकित करता है।