New Delhi Railway Station

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चलेगा बुलडोजर, जानिए क्यों?

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जल्द ही बुलडोजर और हथौड़े चलते दिखेंगे।

New Delhi Railway Station: देश की राजधानी के सबसे व्यस्त नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर जल्द ही बुलडोजर (Bulldozer) और हथौड़े चलते दिखेंगे। इस प्रमुख रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए मार्च 2026 से इसके एक हिस्से को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का ठेका लेने वाली कंपनी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आइए जानते हैं कि यह स्टेशन (Station) क्यों तोड़ा जा रहा है, कब से काम शुरू होगा और इससे ट्रेनों का संचालन कैसे प्रभावित होगा।

Pic Social Media

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पुनर्विकास (Redevelopment) का कार्य मार्च 2026 से शुरू होगा। इसे चार चरणों में 45 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहाड़गंज की तरफ से इसका काम शुरू होगा और धीरे-धीरे पूरे स्टेशन को नया रूप दिया जाएगा। वर्ष 2023 के आम बजट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Minister Ashwini Vaishnav) ने इस परियोजना की घोषणा की थी, जिसके तहत अब टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

ये भी पढ़ेंः AIIMS Report: बच्चों के वजन को लेकर एम्स दिल्ली का चौंकाने वाला खुलासा, पेरेंट्स जरूर पढ़ें

सबसे पहले प्लेटफॉर्म 1 से 5 होंगे ध्वस्त

पहले चरण में प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 5 को तोड़कर उनका पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में प्लेटफॉर्म 6 से 9 और फिर प्लेटफॉर्म 10 से 13 तथा अंत में 14 से 16 पर काम होगा। इस दौरान कुछ प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।

स्टेशन के दोनों ओर बनेंगी नई इमारतें

पुनर्विकास योजना (Redevelopment Plan) के अंतर्गत स्टेशन के दोनों ओर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नई इमारतें बनाई जाएंगी। सभी 16 प्लेटफॉर्म और ट्रैक को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। साथ ही स्टेशन के आसपास 7 नए फ्लाईओवर भी बनेंगे जिससे यातायात जाम की समस्या से निजात मिल सके।

Pic Social Media

अक्तूबर तक तैयार होगा होल्डिंग एरिया

स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए अजमेरी गेट की ओर होल्डिंग एरिया का निर्माण कार्य चल रहा है। यह क्षेत्र मुख्यतः अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए होगा, जहां वे ट्रेन के आने तक रुक सकेंगे। इसे अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

ट्रेनों का होगा रीरूटिंग, जारी होगी सूचना

निर्माण कार्य के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) से चलने वाली कई ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर स्थानांतरित किया जाएगा। शकूर बस्ती में तीन और आनंद विहार में दो नए प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं।

पंजाब और जम्मू-कश्मीर की दिशा में जाने वाली ट्रेनें शकूर बस्ती से, जबकि पूर्व दिशा की ट्रेनों को आनंद विहार से चलाने की योजना है। इसी प्रकार, यूपी-बिहार और बंगाल की ट्रेनें भी आनंद विहार स्थानांतरित की जा सकती हैं।

मध्य प्रदेश और गुजरात की दिशा में जाने वाली ट्रेनों को हजरत निजामुद्दीन, राजस्थान की ट्रेनों को दिल्ली कैंट से और कुछ गाड़ियों को पुरानी दिल्ली एवं सराय रोहिल्ला स्टेशनों से संचालित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः Corona Virus: सावधान! नोएडा में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मरीज, ये रही डिटेल

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन

यह पुनर्विकास परियोजना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नए स्टेशन में हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, लिफ्ट, एस्केलेटर और बेहतर यात्री सुविधाएं होंगी। यह परियोजना न केवल स्टेशन की क्षमता बढ़ाएगी, बल्कि दिल्ली-एनसीआर में यातायात और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।