Narcissistic Personality: अपनी तारीफें सुने बिना नहीं निकलता आपका दिन, ये बीमारी का हो सकता है संदेश

Life Style TOP स्टोरी Trending हेल्थ & ब्यूटी

Narcissistic Personality: अपनी तारीफें सुनना हर एक व्यक्ति को पसंद होता है। लेकिन अगर तारीफों की जगह यदि कोई जरा सी भी बुराई कर दे तो दिमाग इसे बिलकुल भी सहन नहीं कर पाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं की ये भी एक तरह का मेंटल कंडीशन ( Mental Condition) है। जिसे Narcissistic Personality Disorder ( NPD) कहा जाता है।

जानिए कि क्या होता है Narcissistic Personality Disorder ( NPD)

Narcissistic Personality Disorder ( NPD) से ग्रसित लोगों को अपनी अकमियत यानी कि प्रेजेंस का बहुत ही ज्यादा घमंड होता है। ऐसे व्यक्ति को अपनी तारीफें सुनना कुछ खास पसंद होता है। ये इतने ओवरकॉन्फिडेंट हो जाते हैं कि इसके चलते इनके रिश्ते भी खराब हो जाते हैं। वैसे तो इस डिसऑर्डर का इलाज संभव नहीं है, लेकिन कुछ तरीकों को अपनाकर इनमें काबू पाया जा सकता है।

कैसे पहचानें इन लक्षणों को

  • अपने मन में ये गलत फहमी को पाल लेना कि सब आपसे जलते हैं।
  • मन में दूसरों के लिए सहानुभूति न आना।
  • खुद को सबसे खास और दूसरों को छोटा समझना।
  • अपनी बुराई सुनने पर दुखी हो जाना।
  • खुद की तारीफें न सुनने पर एन्साइटी में रहना।
  • ऐसे लोग स्वभाव से काफी ज्यादा जिद्दी होते हैं।

कैसे निजात पा सकते हैं इस डिसऑर्डर से

  • दूसरों की फीलिंग्स को समझना और उनकी रिस्पेक्ट करना।
  • रोजाना व्यायाम करना और वॉक में जाना।
  • सिगरेट, शराब से दूर रहना।
  • बोलने के बजाय दूसरों की सुनना।
  • अपनी तारीफें तो सुने साथ ही कोई बुरा भी बोले तो उसे भी सुनना सीखें।
  • अपनी गलतियां मानें और आगे बढ़ें।