Noida पुलिस की हेड कांस्टेबल की बड़ी कामयाबी..कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को बताया रोल मॉडल

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Noida News: नोएडा पुलिस की हेड कांस्टेबल प्रियंका (Priyanka) को बड़ी कामयाबी देखने को मिली है। प्रियंका ने कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Commissioner Lakshmi Singh) को रोल मॉडल बताया है। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः 8 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं यूपी के CM योगी..वजह जान लीजिये

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में मचा बवाल, जानें क्या है मामला?
आपको बता दें कि प्रियंका अरोड़ा (Priyanka Arora) ने 2 गोल्ड और एक सिल्वर पदक लैटिन अमेरिका पुलिस और फायर गेम में जीतकर देश का परचम लहराया। यह गेम उत्तर कोरिया के मेक्सिको शहर में आयोजित किया गया था। जो 19 नवंबर से 25 नवंबर तक चला।

उत्तर कोरिया की मेक्सिको शहर में आयोजित 7 दिवसीय लैटिन अमेरिकन पुलिस और फायर गेम (Fire Game) में हिस्सा लेकर 7 समंदर पार जाकर नोएडा पुलिस (Noida Police) में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात प्रियंका अरोड़ा ने देश का झंडा बुलंद किया। उन्होंने गोल्ड और सिल्वर सहित 3 पदक जीते। प्रियंका अरोड़ा ने बताया कि कड़ी मेहनत और लंबे समय तक संघर्ष के बाद वह इस मुकाम पर पहुंची है।

Pic Social Media

जीत का श्रेय कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को बताया

यह पदक टेबल टेनिस और बैडमिंटन (Table Tennis and Badminton) में जीता है। प्रियंका ने अपनी जीत का श्रेय गौतमबुद्ध नगर कमिश्नर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह अपने पति सहित उच्च अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा कि अपने देश से हजारों किलोमीटर दूर जाकर मेडल जीतना मेरे लिए गर्व की बात है।

प्रियंका अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने बैडमिंटन में जहां गोल्ड पदक (Gold Medal) पाया तो वहीं टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल (Silver Medal) हासिल किया।
बता दें कि प्रियंका अरोड़ा इससे पूर्व 2016, 2017, 2019-2020 और 2021 में भी कई गोल्ड और सिल्वर मेडल प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेकर जीत चुकी है।

यूपी ही नहीं देश की पहली महिला खिलाड़ी हूं

भारत से इस प्रतियोगिता में महिला के रूप में अकेली शामिल हुई थी। कई देशों से महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया पर हमें इस बात का गर्भ था कि मैं उत्तर प्रदेश ही नहीं देश की पहली महिला खिलाड़ी हूं। जो इस गेम में पहली बार हिस्सा लेने गई हूं। जिसमें भारत ने भी पहली बार हिस्सा लिया है।

आगे भी हम इस तरह के गेम में हिस्सा लेंगे

प्रियंका अरोड़ा ने बताया कि हम खेल में तभी आगे बढ़ सकते हैं, जब फैमिली (Family) का पूरा सपोर्ट मिलता है। हमें तब और अधिक गर्व महसूस हुआ, जब हमारे मेडल जीतने के बाद विदेश की धरती में हमारे देश का राष्ट्रीय गाना बजा। उसे सुनकर हमें काफी गर्व महसूस हुआ। इस गेम में भारत की तरफ से पहली बार हिस्सा लिया गया। और हर बार में ही हमने देश का परचम लहरा कर एक कीर्तिमान स्थापित किया। आगे भी हम इस तरह के गेम में हिस्सा लेकर देश की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi