Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सामाजिक संस्था नेफोमा ने 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान द्वारा किया गया।
ये भी पढ़ेः Greater Noida West: Supertech Ev1 के Eco Mart में क्यों हुआ हंगामा?

हर साल की तरह इस वर्ष भी नेफोमा ने विभिन्न सोसाइटी में तिरंगा झंडा वितरण की शुरुआत की, जिसमें आज वेदांतम, वीवीआईपी होम्स मार्केट और गौर सिटी सोसाइटी के राधा कृष्णा पार्क में सीनियर सिटीजन को अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने का आह्वान किया गया। गौर सिटी का राधा कृष्णा पार्क भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा।

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि इस बार संस्था का लक्ष्य 2000 तिरंगा झंडे वितरित करने का है, और आज पहले चरण में लगभग 800 तिरंगा झंडे वितरित किए गए। इसके अलावा, सदस्यों को घर-घर जाकर झंडा पहुंचाने का निर्देश भी दिया गया है।
ये भी पढ़ेः Greater Noida West: पंचशील हाईनिश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन
इस कार्यक्रम में अन्नू खान, उमेश सिंह, रंजीत सिंह, किशन चंद्रा रस्तोगी, एल.के. अधिकारी, विष्णु विनोद, करुणाकर, मुकेश शर्मा, अविनाश सिंह, आशीष बंसल समेत कई निवासियों ने भाग लिया।
