गरीब और बेघर लोगों के लिए राहत फंड जारी
Jharkhand News: झारखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर (Cold Wave) की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के नेतृत्व में सरकार ने आम जनता को तत्काल राहत देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए 79 लाख रुपये की राहत राशि स्वीकृत कर राज्य के सभी 24 जिलों में वितरित कर दी है। इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि हेमंत सरकार जनता की परेशानियों को लेकर बेहद संवेदनशील और सक्रिय है। पढ़िए पूरी खबर…

24 जिलों में राहत राशि का वितरण
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर कहा कि राहत राशि को राज्य के सभी 24 जिलों में बांटा गया है। रांची को सर्वाधिक 5 लाख रुपये, जबकि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, गिरिडीह और दुमका को 4–4 लाख रुपये मिले हैं। बाकी जिलों को 3–3 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। यह धनराशि गरीब, बेघर और शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंद लोगों के लिए अस्थायी राहत शिविर, कंबल वितरण और तत्काल सहायता कार्यों पर खर्च की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand में विश्व बैंक परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM हेमंत सोरेन की पहल से वन-पर्यावरण मंजूरी में तेजी
राशि के उपयोग की प्रक्रिया
विभाग ने स्पष्ट किया है कि राहत राशि का भुगतान केवल वास्तविक व्यय के आधार पर होगा और किसी भी स्थिति में AC बिल स्वीकार नहीं किए जाएंगे। राशि को निर्धारित मदों में ही खर्च किया जा सकता है और जिलों को इसे अपने खातों में रोककर रखने की अनुमति नहीं है। यदि किसी जिले में राशि का उपयोग नहीं हो रहा है तो विभाग को तुरंत इसकी जानकारी देनी होगी। वहीं, पूरी प्रक्रिया की निगरानी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण करेगा और ऑनलाइन एंट्री एवं रिपोर्टिंग अनिवार्य रहेगी।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand में 10 हजार युवाओं को बड़ी सौगात, CM हेमंत सोरेन ने सौंपे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र
स्वास्थ्य विभाग सतर्क, निर्देश जारी
शीतलहर की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी (Minister Dr. Irfan Ansari) ने कहा कि कई इलाकों में ठंड का असर बढ़ने के बाद राहत कार्यों में तेजी लाई गई है और जिलों को समय पर धन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है और शीतलहर के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह सरकार की प्राथमिकता है।
