CM केजरीवाल का बड़ा आरोप..बोले- पंजाब में AAP सरकार गिराने की साजिश: CM भगवंत मान अकेले लड़ रहे

पंजाब राजनीति

Punjab News: सीएम केजरीवाल का बड़ा आरोप कहा पंजाब की सरकार (Punjab Government) को गिराने की साजिश की जा रही है। सीएम भगवंत मान अकेला लड़ रहा है। अगर उन्हें जीता देंगे तो सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के लिए ये 13 सीटें 13 हाथ होंगे। फिर पंजाब की खुशहाली को कोई रोक नहीं सकता। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः ‘सरकार-व्यापार मिलनी’..संवर रहा है पंजाब..आगे बढ़ रहा है पंजाब: CM मान

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने पंजाब के लोगों से 13-0 से जीतने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब में AAP सरकार गिराने की कोशिशें चल रही हैं, लेकिन सीएम भगवंत मान अकेले लड़ रहे हैं। अगर उन्हें जीता देंगे तो सीएम भगवंत मान के लिए ये 13 सीटें 13 हाथ होंगे। फिर पंजाब की खुशहाली को कोई रोक नहीं सकता।

पंजाब में AAP सरकार गिराने की साजिश

सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि अब पंजाब की सरकार की गिराने की कोशिश की जा रही है। सीएम भगवंत मान अकेला लड़ रहा है। ऐसे में आप सहयोग करे। जब पंजाब के 13 एमपी जाकर आपकी आवाज संसद में उठाएंगे तो देख क्या होता है।

पहले भी आपने 13 सांसद चुनकर भेजे थे, लेकिन उन्होंने वहां पर कोई आवाज नहीं उठाई। जब भी जरूरत पड़ी तो वे मटरगश्ती कर रहे थे। वे काम के लिए वोट मांग रहे है। हमें गाली गलौच व भ्रष्टाचार नहीं आती है। दूसरी पार्टी वाले कह रहे है कि हमारी 370 सीटें आ रही है। उन्हें आपकी वोट नहीं चाहिए। मैं आपके लिए दिल्ली से वोट लेने आया हूं।

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि नारे में उनका नाम आने से उनकी जिम्मेदारी अब बढ़ गई है। इस कैंपेन के साथ 2 सालों में AAP सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्योरा भी तैयार किया गया है। इन्हीं के सहारे पार्टी लोगों से सीधा जुड़ने की कोशिश करेगी।

पंजाब सरकार (Punjab Government) जीरो बिल, घर-घर रोजगार मुहिम, आम आदमी क्लीनिक, हर खेत नहरी पानी व भ्रष्टाचार मुहिम को अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में चुनावी मुहिम में शामिल करेगी। केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के रोके गए रूरल डेवलपमेंट फंड के मामले को भी लोगों के बीच लेकर जाएंगे। इस बार राज्य में चुनावी मुहिम पूरी तरह से सीएम भगवंत मान के हाथ में रहेगी।