कौन हैं हरियाणा के नए CM..जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं नायब सिंह सैनी?

TOP स्टोरी Trending राजनीति हरियाणा

Nayab Singh Saini: हरियाणा की सियासत में कल का दिन बड़ा उलटफेर वाला था। हो गया है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) को हरियाणा का नया CM बनाया गया। आपको बता दें कि चंडीगढ़ (Chandigarh) में हुई बीजेपी (BJP) विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस बैठक में बीजेपी के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और तरुण चुग भी शामिल थे। आपको बताते हैं हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी की संपत्ति और नेट वर्थ के बारे में।

ये भी पढ़ेंः ‘सरकार-व्यापार मिलनी’..संवर रहा है पंजाब..आगे बढ़ रहा है पंजाब: CM मान

Pic Social media

जानिए नायब सैनी कौन हैं

वर्तमान में अभी तक नायब सैनी हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में वह कुरुक्षेत्र सीट से सांसद चुने गए थे। इससे पहले के उनके राजनीतिक सफर की अगर बात करें तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष के तौर पर काम किया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

सैनी की राजनीतिक यात्रा असल मायने में 2002 में शुरु हुई। इस साल उनको हरियाणा में बीजेपी के युवा मोर्चा का कामकाज देखने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने जिला अध्यक्ष के तौर पर काम किया और 2009 में बीजेपी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री बनाए गए। साल 2014 में वे नारायणगढ़ सीट से विधायक बने और फिर 2016 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए। इनके पास खनन मंत्रालय था। इसके अगले 3 साल के बाद पार्टी ने 2019 में उनको कुरुक्षेत्र से सांसदी का चुनाव लड़ाया। नायब सैनी की बड़े ओबीसी नेता के तौर पर है।

मेरठ की CCU यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई

नायब सिंह सैनी का जन्म अम्बाला के गांव मीज़ापुर माजरा में 25 जनवरी, 1970 को हुआ था। वह अंबाला जिले के नारायणगढ़ विधानसभा के गांव मिर्जापुर के रहने वाले है। नायब सिंह सैनी की उम्र 54 साल है। उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून यानी कि एलएलबी की पढ़ाई की है। नायाब सिंह एक किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने मुज़फ़्फ़रपुर (बिहार) के बी.आर.अम्बेडकर बिहार यूनिवर्सिटी से भी शिक्षा हासिल की।

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं नायब सिंह सैनी

बात करें नायब सिंह सैनी की संपत्ति के बारे में तो आपको बता दें कि लोकसभा 2019 के चुनाव में दाखिल हलफनामे में नायब सिंह सैनी ने अपनी संपत्ति कुल 3 करोड़ रुपये से ज्यादा दिखाई है। नायब सिंह ने 2017-18 में कुल 33 लाख से ज्यादा इनकम ITR में दर्ज की थी। तो वहीं 2016-15 में यह 19 लाख से ज्यादा थी। उनके पास कुल 4 लाख रुपये से ज्यादा कैश रकम है। जबकि बैंकों में 24 लाख रुपये से ज्यादा पैसे जमा हैं।

हरियाणा के नए सीएम के पास 5 लाख रुपये से ज्यादा के NSS और पोस्टल सेविंग्स स्कीम आदि हैं। सैनी के पास कुल 3 लाख रुपये से ज्यादा की LIC पॉलिसी भी मौजूद हैं। नायब सिंह सैनी के पास 12 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत वाली 2014 इनोवा मॉडल और 2004 क्वालिस मॉडल कार है। इसके साथ ही उनके पास 5 लाख से ज्यादा कीमत के 30 ग्राम सोने की आभूषण भी है। उनके पास 1 किलो चांदी भी है।

नायब सिंह के पास 55 लाख रुपये से ज्यादा की कृषि योग्य भूमि है। तो वहीं रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास करीब ढाई करोड़ रुपये के दो घर भी हैं। उनके मुताबिक दिए गए एफिडेविट के मुताबिक, कुल संपत्ति 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है।