सुपरटेक इको विलेज वन में धूमधाम से मनाई गई चित्रगुप्त पूजा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी सुपरटेक इको विलेज वन के क्लब 2 में समस्त निवासियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की भावपूर्ण ढंग और धूमधाम से पूजा का आयोजन किया गया ..इस पूजा में चित्रांश परिवार के साथ समस्त इको वन निवासियों ने पूजा में उल्लासपूर्ण ढंग से भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

वेदों के अनुसार भगवान श्री चित्रगुप्त मनुष्यों एवं समस्त जीवों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले न्यायब्रह्म हैं और भगवान चित्रगुप्त ही लेखा-जोखा रखने का कार्य करते हैं. अतः इनका मुख्य कार्य लेखनी से जोड़कर देखा जाता है, यही वजह है कि श्री चित्रगुप्त जी के प्रतिरूप के तौर पर कलम का पूजन भी किया जाता है।

इस समारोह में समस्त कायस्थ परिवार के आपस में परिचय का भी आदान प्रदान हुआ। ये पूरा ब्राह्मण कैसे योगदान और भविष्य में रास्ता के प्रगति का समाज किस तरह से सहयोग कर सकता है इस पर भी सकारात्मक और वितरित चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में प्रकाश कुमार, राजेश वर्मा अभिषेक वर्मा अंतरिक्ष भटनागर शरद भटनागर रवि सक्सेना सर्वेश सक्सेना विवेक सक्सेना गुंजेश श्रीवास्तव डॉ नवीन भटनागर सनी जीवन सौरव श्रीवास्तव अरविंद कुमार शेषमणि सिंह समीर भारद्वाज सनी सिंह विमलेश झा समेत हजारों परिवार उपस्थित थे।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi