Noida Airport

Noida Airport: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सीधे नोएडा एयरपोर्ट बिना ब्रेक दौड़ेगी आपकी गाड़ी!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida Airport: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा आसान, शुरू हुआ यह काम

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम लगभग लगभग पूरा हो गया है। अप्रैल से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का संचालन शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट तक कनेक्टविटी को बेहतर बनाने के लिए तेजी से काम हो रहा है। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में किसान चौक से लेकर सिरसा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे तक एक लेन बस वे का निर्माण किया जा रहा है। नालेज पार्क (Knowledge Park) चार स्थित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ऑफिस (Noida Authority Office) से सिरसा तक बस वे का निर्माण शुरू हो गया है। नोएडा एयरपोर्ट तक संचालित होने वाली बस, बस वे से होकर चलेगी। इससे 130 मीटर चौड़ी सड़क पूरी तरह से जाम मुक्त रहेगी। बस-वे बनने से ट्रैफिक का ज्यादा दबाव नहीं बढ़ेगा।
ये भी पढ़ेंः Supertech के घर खरीदारों की हुंकार, NBCC के अलावा कोई नहीं स्वीकार

Pic Social Media

आपको बता दें कि अप्रैल में नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट सेवा (Flight Services) शुरू हो जाएगी। सड़क कनेक्टिविटी के लिए काम तेजी से हो रहा है। बसों के जरिये एयरपोर्ट तक यात्रियों की आवाजाही होगी। एयरपोर्ट के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में बस वे की परियोजना तैयार की गई है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने को लेकर जानिए पूरा प्लान

बस वे के माध्यम से ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक मूर्ति, तिलपता होकर यात्री ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ऑफिस होते हुए सीधे सिरसा पहुंचेंगे। जहां यह बस वे ईस्टर्न पेरिफेरल (Eastern Peripheral) में जुड़ जाएगा। ईस्टर्न पेरिफेरल को यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) से कनेक्ट करने के लिए इंटरचेंज बनाया जा रहा है। इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट से यात्री सीधे एयरपोर्ट तक जा सकेंगे। एयरपोर्ट जाने वाली बसें 130 मीटर चौड़ी सड़क से न जाकर बस वे से जाएंगी। परियोजना को 1 साल में पूरा करने का टारगेट तय किया गया है। इसकी लंबाई लगभग 25 किमी होगी। गौतमबुद्ध नगर में बसों के लिए यह पहला समर्पित मार्ग होगा।

परियोजना विभाग (Project Department) के प्रबंधक प्रभात शंकर ने जानकारी दी कि बस वे पर स्टैंड भी बनाए जाएंगे। जहां से यात्री बस में चढ़ और उतर सकेंगे। इसके आस पास सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बस स्टैंड्स पर डिस्प्ले भी लगाया जाएगा। बसों की लोकेशन आनलाइन पता चल सकेगी।

ये भी पढे़ंः Nefowa: नेफ़ोवा फ़ाउंडेशन ने ग्रुप 108-10k मैराथन” का किया सफल आयोजन

कार्गो टर्मिनल की कनेक्टिविटी के लिए बन रही है सड़क

प्रदेश सरकार से सड़क का बजट पास होते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल की कनेक्टिविटी के लिए सड़क का काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण की टीम शुक्रवार को मशीनों के साथ करौली बांगर गांव पहुंची और सड़क मार्ग में आ रही किसानों की फसल को हटाकर जमीन समतल करने का काम शुरू कर दिया। लगभग 4 घंटे तक यह कार्रवाई हुई। यमुना एक्सप्रेस वे से नोएडा एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल की कनेक्टिविटी के लिए 30 मीटर चौड़ी और 8 किलो मीटल लंबी सड़क बनाई जा रही है। यह सड़क एयरपोर्ट की चारदीवारी के साथ उत्तर और पूर्व दिशा में बनेगी।
एनएचएआई ने इसके लिए 235.70 करोड़ का एस्टीमेट यमुना प्राधिकरण को दिया था, यमुना प्राधिकरण की तरफ से शासन के वित्त विभाग को भेजे गए एस्टीमेट के सापेक्ष 196.79 करोड़ खर्च की स्वीकृति मिली।