CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए नया नियम लागू किया है।
CBSE: अगर आप या आपके बच्चे इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (Examination) देने जा रहे हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ें। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए नया नियम लागू किया है। अब सभी छात्रों के लिए 75 प्रतिशत अटेंडेंस (Attendance) अनिवार्य होगी। इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए सीबीएसई ने स्कूलों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

आपको बता दें कि सीबीएसई (CBSE) ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र लंबे समय तक स्कूल से अनुपस्थित रहता है, तो उसे केवल वैध कारणों के साथ प्रस्तुत किए गए आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर ही छूट दी जा सकती है। यदि छात्र अनुपस्थिति के पीछे उचित दस्तावेज नहीं देता है, तो उसे बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्र को बोर्ड परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Work Load: दुनिया के वो देश जहां काम के प्रेशर में लोग पड़ रहे हैं बीमार!
इन परिस्थितियों में मिल सकती है अटेंडेंस में छूट
सीबीएसई (CBSE) ने कुछ विशेष परिस्थितियों में अटेंडेंस नियमों में छूट देने की बात कही है। आपातकालीन स्थिति, परिवार में किसी की मृत्यु, या मान्यता प्राप्त खेल आयोजनों में भागीदारी जैसे मामलों में छात्रों को छूट दी जा सकती है, बशर्ते वे इसके लिए उचित दस्तावेज जमा करें।
सरप्राइज इंस्पेक्शन की चेतावनी
सीबीएसई (CBSE) ने स्कूलों को सरप्राइज इंस्पेक्शन के लिए तैयार रहने को कहा है। स्कूलों को प्रतिदिन अटेंडेंस रजिस्टर को अपडेट करना होगा, जिसमें क्लास टीचर या अधिकृत व्यक्ति के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे। इंस्पेक्शन के दौरान यह रजिस्टर प्रस्तुत करना होगा। यदि रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी पाई गई, तो स्कूल की मान्यता रद्द करने जैसी सख्त कार्रवाई हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः OTP Rule: अब मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, आपकी जेब पर पड़ेगा असर
छात्रों और पेरेंट्स के लिए सलाह
सीबीएसई (CBSE) के इस नए नियम के तहत छात्रों और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और किसी भी अनुपस्थिति के लिए समय पर वैध दस्तावेज जमा करें। यह नियम बोर्ड परीक्षाओं की पारदर्शिता और अनुशासन को बनाए रखने के लिए लागू किया गया है।
